सागर के बंडा नगर में मुनि संघ की भव्य अगवानी

बंडा नगर में मुनि संघ की भव्य अगवानी
संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य निर्यापक मुनिश्री 108 सुधासागर जी महाराज, मुनि श्री महा सागर जी महाराज, मुनि श्री निष्कंप सागरजी महाराज ,छुल्लक श्री गंभीर सागर जी महाराज श्री धैर्य सागर जी महाराज की बंडा नगर में आज ऐतिहासिक अगवानी की गई। बंडा को आज दुल्हन की तरह सजाया गया लोगों ने दरवाजे दरवाजे पर बंदनवार लगाये सभी समाज की महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर भव्य अगवानी की।पूरे बंडा को रोशनी से जगमग कर दिया। बंडा नगर के इतिहास में इससे पूर्व ऐसी अगवानी कभी नहीं हुई ।आज का पाद प्रक्षालन का अवसर देवेंद्र कुमार जी डब्बू खोजमपुर जी एवं नंदकिशोर भाई जी परिवार को प्राप्त हुआ
अनिल नैनधरा ने बताया कि पूज्य मुनि श्री ने अपने मंगल प्रवचन में कहा मैं तो शहरो को छोड़कर चल रहा था परंतु आज बंडा में लोगो का उत्साह देखकर लगा कि बंडा भी बड़ा शहर हो गया है बंडा भी महावृतियों का नगर है यहाँ से अनेक मुनि और आर्यिकाये आचार्य श्री के संघ में है । बंडा में आचार्य भगवान की इतनी अनुकंपा है कि हमेशा बंडा वालो को आचार्य संघ के शिष्यों के सानिध्य मिलता रहता है।
जैसा कि हम सभी को विदित की बंडा से कितनी चेतन कृति आचार्य भगवान के संघ में है,मुनि आनंद सागर जी,निरोग सागर जी,निरामय सागरजी ,आर्यिका रत्न गुरूमती माता जी ,आदर्श मति माता जी,शीतल मति माता जी,अमूल्य मति माता ,ध्येयमति माता जी,सूत्रमति माताजी ,कर्त्तव्य मति माता आदि एवम ऐलक दया सागर जी,ऐलक निशंक सागर जी आदि।पूज्य मुनि सुधासागर जी की आहर चर्या का सौभाग्य नंदकिशोर भाईजी परिवार को प्राप्त हुआ।
कल मुनि संघ के सानिध्य में बड़ा मंदिर जी श्री 1008 आदिनाथ भगवान के निर्वाण महोत्सव पर महामस्तकाभिषेक किया जायेगा

Ad 1

न्यूज जारीकर्ता-अनिल जैन नैनधरा

खबर गजेंद्र ठाकुर-9302303212

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here