आत्मनिर्भर एवं स्वरोजगार की दिशा में यह स्व सहायता समूह हमारी महत्वपूर्ण कड़ी-विधायक जैन

विधायक शैलेंद्र जैन ने महिला स्व सहायता समूह के अंतर्गत निर्मित विभिन्न पदार्थों का किया लोकार्पण
आत्मनिर्भर एवं स्वरोजगार की दिशा में स्व सहायता समूह हमारी महत्वपूर्ण कड़ी
सागर। विधायक शैलेंद्र जैन में मिनिस्पल स्कूल के बाहर लगे स्व सहायता समूह के काउंटर पर पहुंचकर महिला स्व सहायता समूह द्वारा निर्मित पदार्थों का लोकार्पण किया एवं उनसे उनके द्वारा निर्मित सामग्री का क्रय किया उल्लेखनीय है कि स्व सहायता समूह के माध्यम से विभिन्न तरह के पदार्थ निर्मित किए जा रहे हैं जिनमें हवन सामग्री, विवाह पूजन, पापड़, मुरब्बा यहां तक की फिनाइल जैसी चीजें भी स्व सहायता समूह द्वारा बनाई जा रही है इसके अलावा मच्छर मारने हेतु कोइल का निर्माण भी इन समूहों द्वारा किया जा रहा है इन सब चीजों के संबंध में विधायक जैन ने समूह की बहनों को प्रेरित किया और उत्साहवर्धन किया कहा कि आपके 0 इस कार्य के लिए आप मुझसे बेहचक सहयोग मांग सकते हैं
उन्होंने कहा कि हमारी स्व सहायता समूह की बहने मुख्य रूप से आत्मनिर्भर स्व सहायता समूह एवं महिला स्व सहायता समूह बहुत ही अच्छा कार्य कर रही हैं इनके द्वारा महिलाओं के साथ लंबन की दिशा में सराहनीय कार्य किया जा रहा है जिससे हमारे सागर नगर में महिलाओं के रोजगार की दिशा में और उनके स्वावलंबन की दिशा में काफी प्रयास हुआ है बड़ी संख्या में हमारी बहने स्वरोजगार से लग चुकी है उन्होंने कहा कि आज की गृहस्थी
पति और पत्नी दोनों के सामूहिक रूप से कार्य करने से चलती है यदि पति के साथ पत्नी भी घर चलाने में सहयोग करती है तो घर में शांति और समृद्धि दोनों आती हैं बता दें यह समूह स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय और नगर निगम के सहयोग से इतना आगे बढ़ रहा हैं 
कार्यक्रम को वरिष्ठ समाजसेवी डॉ प्रतिभा तिवारी में संबोधित करते हुए कहा स्व सहायता समूह के माध्यम से हमारी बहनों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रहे हैं और स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय के माध्यम से अनेकों बहनों को हम कार्य उपलब्ध करा रहे हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ममता ठाकुर रामराजीव साहू अनिल सेन कल्पना श्रीवास्तव महेंद्र राय संजय जैन गुरु कृपा उपस्थित थे।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top