शहर सेवादल ने चाचा नेहरू के प्रिय बच्चों के बीच मनाया बालदिवस बांटी मिठाईयां

शहर कांग्रेस सेवादल ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व.जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन खांडेराव चोराहा,झंडाचौक,गोपालगंज में मनाया।
सागर। शहर सेवादल परिवार के लोगों ने चाचा नेहरू के प्रिय  बच्चों के बीच पहुंचकर मिठाई,चाकलेट बांटकर बालदिवस को मनाया इस अवसर पर जिला शहर कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमति रेखा चौधरी ने नेहरू जी को याद करते हुये कहा कि नेहरूजी के कार्यकाल में लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करना, राष्ट्र और संविधान के धर्मनिरपेक्ष चरित्र को स्थायी भाव प्रदान करना और योजनाओं के माध्यम से देश की अर्थव्यवस्था को सुचारू करना उनके मुख्य उद्देश्य रहे। कार्यकारी अध्यक्ष गोवर्धन रैकवार ने कहा कि पं.जवाहर लाल नेहरू के कार्यकाल में देश ने शून्य से शिखर तक का सफर तय किया,उनके कार्यकाल में देश ने कई उपलब्धियों को हासिल किया ,उनकी दूरदर्शिता से ही भारत देश,आधुनिक भारत के रूप में विश्व में अपना स्थान बनाया।
शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य होते हैं उनके विकास से देश के विकास को मजबूती मिलती है। जितना शक्तिशाली देश का बच्चा होता हैं उतना ही उज्ज्वल उस देश का भविष्य होता है। बच्चों की शिक्षा व बेहतर जीवन के लिए नेहरू जी ने हमेशा आवाज उठाई। इसलिये ही उन्होने अपने जन्मदिन को बच्चों को समर्पित कर दिया।
इस अवसर पर पुरूषोत्तम मुन्ना चौबे,अंकलेश्वर दुबे,रमाकांत यादव,शरद पुरोहित,दीनदयाल तिवारी,अनिल कोठारी, तोता यादव, राहुल चौबे,असलम(तज्जू)राईन, शहजाद खान,वसीम खान,कुंजी लडिया,रहे रामगोपाल यादव आदि उपस्थित रहे

खबर का असर को भेजे खबर -9302303212 वट्सअप पर

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top