ट्रैक्टर चोरों को पुलिस ने अन्य जिले से पकड़ा, राजस्थान ले जा कर बेच देते थे
[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=UcDQQpDkSHw[/embedyt]
सागर। वारदात का विवरण- पुलिस ने बताया कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सागर श्री अतुल सिंह के आदेशानुसार वाहन चोर गिरोह के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान ,अति.पुलिस अधीक्षक महोदय सागर श्री विक्रम सिंह के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक मकरोनिया सुश्री प्रिया सिंह , थाना प्रभारी सिविल लाईन उनि नेहा सिंह गुर्जर व उनि. संजय ऋषीश्वर के नेतृत्व में टीम गठित कर ट्रैक्टर चोर गिरोह के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। बताया गया कि फरियादी ओमप्रकाश पिता माखनलाल दुबे नि, ग्राम किल्लाई द्वारा रिपोर्ट लेख कराई कि उसका पावरर्ट्रेक ट्रैक्टर आरटीओ रोड से चोरी हो गया है रिपोर्ट पर अप क्र 205/2 धारा 379 ताहि का कायम किया गया। सिविल( सादे कपड़ों में) पुलिस व स्पेशल टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर सायबर सेल की मदद से ग्राम सराय छोला जिला मुरैना में सरायछोला पुलिस की मदद से ट्रैक्टर जप्त किया गया और चोर गिरोह के दो सदस्यों !. धर्मेन्द्र पिता मंगल सिंह ठाकुर उम्र 30 साल रूप सिंह पिता भगत सिंह ठाकुर उम्र 37 साल दोनो नि. ग्राम सीहोरा थाना राहतगढ़ जिला सागर को गिरफ्तार किया गया , उन्होंने बताया कि हम लोग नये ट्रैक्टर चुराकर राजस्थान बेच देते है। राजस्थान में ट्रैक्टर के अच्छे पैसे मिल जाते है। चोर रोह से पूछताछ पर कुछ महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है। जानकारी के आधार पर अन्य ट्रैक्टर व चोर गिरोह के अन्य सरगनाओं की तलाश की जा रही है। जो जल्द ही सफलता मिल जायेगी। प्रकरण अभी विवेचना में है।
आरोपियों द्वारा नये ट्रैक्टर चोरी कर राजस्थान में बेचना आरोपीर:– धर्मेन्द्र पिता मंगल सिंह ठाकुर उम्र 30 साल , रूप सिंह पिता भगत सिंह ठाकुर उम्र 37 साल दोनो नि. ग्राम सीहोरा थाना राहतगढ़ जिला सागर दा जप्ती : एक पावस्ट्रैक ट्रैक्टर कीमती ₹ 786000 .
दविश पुलिस टीम: थाना सिविल लाईन से उनि नेहा सिंह गुर्जर, उनि संजय ऋषीश्वर, उनि आर.के तिवारी ,आर 575 राघवेन्द्र सिंह शल टीम- उनि संजय सउनि राजपाल सिंह, प्रआर ब्रजेश शर्मा, आर. आशीष, प्रदीप शर्मा, सायबर महत्वपूर्ण योगदान रहा |