धीमी गति से चल रहे तालाब के काम पर निगम आयुक्त मौके पर पहुँचे भरी ठेकेदार कंपनी को चाबी

लाखा बंजारा तालाब का काम धीमी गति से चलने पर निगम आयुक्त ने मौके पर पहुँचकर भरी ठेकेदार कंपनी को चाबी
नगर निगम आयुक्त सह कार्यकारी निदेशक एसएससीएल आरपी अहिरवार ने निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण किया
सागर । बता दें लाखा बंजारा झील के जीर्णोद्धार कार्य चल रहा हैं या कहें रेंग रहा हैं आज रविवार को निरीक्षण करते हुए नगर निगम आयुक्त सह कार्यकारी निदेशक एसएससीएल आरपी अहिरवार ने नाला ट्रैपिंग के बचे हुए कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि झील के चारों तरफ स्थित घाटों के पुनर्निर्माण और सौंदर्यीकरण के कार्य में तेजी लाएं इसके साथ ही लाइटिंग का काम भी शुरू करें।
इसके बाद नगर निगम आयुक्त सह कार्यकारी निदेशक एसएससीएल ने निर्माणाधीन संजय ड्राइव रोड का निरीक्षण किया, उन्होंने निर्देश दिए कि गुणवत्तापूर्ण कार्य तेजी से किया जाए। इस बात का ध्यान रखें कि निर्माण कार्य से लोगों को बेवजह परेशानी न हो इसके बाद स्मार्ट रोड के निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि तिली चौराहे पर रोटरी निर्माण एवं कलवर्ट का कार्य शीघ्रता से कराएं टीम लगाकर यहाँ के पेड़ों को जल्द ट्रांसप्लांट कराएं.उन्होंने कहा कि सभी कलवर्ट का कार्य तेजी से करें व्यवस्थित डायवर्सन भी बनाएं नगर निगम आयुक्त सह कार्यकारी निदेशक एसएससीएल आरपी अहिरवार ने कहा कि अब त्योहार हो गए हैं और कोई रुकावट भी नहीं है इसलिए मजदूरों की संख्या बढ़ाकर तेजी से कार्य पूर्ण कराएं बिजली लाइन शिफ्टिंग का कार्य भी प्रारम्भ कराए उन्होंने निर्देश दिए कि रोड किनारे बैकफिलिंग कराकर अच्छी ग्रीनरी करें।
इस दौरान इंजीनियर्स पुष्पेंद्र द्विवेदी, गुलशन देशमुख, कौशलेन्द्र सिंह तोमर, पीएमसी के अधिकारी और निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

गजेंद्र ठाकुर ✍️-9302303212

Ad 1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here