राष्ट्रीय आजीविका मिशन शहरी द्वारा स्व सहायता महिला समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की प्रर्दशनी कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में लगायी गई

राष्ट्रीय आजीविका मिशन शहरी द्वारा स्व सहायता महिला समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की प्रर्दशनी कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में लगायी गई

Ad 1

दीपावली पर्व पर स्व सहायता की महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पाद खरीदकर सहयोग करें -कलेक्टर श्री आर्य

सागर। दीपावली के पर्व पर राष्ट्रीय आजीविका मिशन शहरी योजना अंतर्गत नगर निगम द्वारा बनाये गये आत्मनिर्भर सागर की स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लगभग ऐसे 21 उत्पादों का निर्माण किया जा रहा है जिनका उपयोग पूजन कार्य में होता है, इसलिये ऐसी पूजन के कार्य में आने वाली सामग्री जो पर्यावरण प्रदूषण से भी रहित है और इस सामग्री को महिलाओं द्वारा ही निर्मित और विक्रय किया जा रहा है, महिलाओं द्वारा बनाये गये उत्पादों की प्रदर्शनी कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में लगायी गई है कलेक्टर सहित समस्त अधिकारियों ने इन उत्पादों को देखा और इनकी सराहना की।
इस मौके पर कलेक्टर दीपक सिंह ने कहा कि महिलाओं ने कई प्रकार के उत्पाद बनाकर इन्हें बाजार में विक्रय करने पर आत्मनिर्भर बनाने का जो प्रयास किया है वह सराहनीय है इसलिये समस्त अधिकारी पूजन के कार्य में आने वाली सामग्री इन्हीं से खरीदें ताकि इनको लाभ हो और वह आगे बढ़े।
निगमायुक्त आरपी अहिरवार ने भी महिलाओं द्वारा बनाये गये उत्पादों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुये कहा कि हम त्यौहारों पर विभिन्न प्रकार के उपहार देते है उसके स्थान पर इन उत्पादों को देकर अपना सहयोग करें।
21 वस्तुओं से निर्मित की गई पूजन सामग्री किट:- आत्मनिर्भर सागर महिला समूह द्वारा 21 वस्तुओं से पून सामग्री की किट तैयार की है, जिसमें श्री लक्ष्मी जी पूजन फोटो, पूजन थाली, चंदन, हल्दी, रोरी, पीली सरसों, चावल, दीये, घी की आरती, बत्ती, हवन शकल्य कलावा, जनेऊ, नारियल, पंचमेवा, गोबरकी धूपबत्ती, कंडा, कपूर टिकिया, नवग्रह समिधा, गंगाजल और पूजन कपड़ा शामिल है।
इस मौके पर जिला पंचायत सी.ई.ओ., अपर कलेक्टर अखिलेश जैन के साथ समस्त जिला के अधिकारीगण मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here