छत्तीसगढ़: बड़ा हादसा हो गया यहां एक कार ने जुलूस को रौंद दिया दुर्घटना में 4 की मौत और 20 घायल हो गए वीडियो आया सामने

छत्तीसगढ़ केजशपुर में आज बड़ा हादसा हो गया. यहां।गांजे से भरी कार भीड़ पर चढ़ा दी गई इस दुर्घटना में 4 लोगों की मौत और 20 लोग घायल हो गए. कार में एक क्विंटल गांजा भरा था.
दुर्घटना से गुस्साए लोगों ने थाने का घेराव कर दिया. इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है. खबर मिलते ही कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंच गये हैं. ASI को सस्पेंड और थाना प्रभारी संतलाल आयाम को लाइन अटैच कर दिया गया है. कार सवार 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
पुलिस अधीक्षक जशपुर कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार सड़क दुर्घटना की घटना के दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया गया है. दोनों मध्य प्रदेश के सिंगरौली के रहने वाले हैं. आरोपियों में से एक का नाम बबलू विश्वकर्मा उम्र 21 साल है वो सिंगरौली, बैढ़न का रहने वाला है. दूसरा आरोपी शिशुपाल साहू 26 साल का सिंगरौली के बरगवां का है.
ये घटना जशपुर के पत्थल गांव की है. यहां लोग दशहरे पर दुर्गा की झांकी का चल समारोह निकाल रहे थे. उसी दौरान एक तेज़ रफ्तार कार आयी और भीड़ पर चढ़ गयी. कार में सवार लोग स्मैकिया थे. गाड़ी में गांजा भरा हुआ था. गाड़ी के भीड़ पर चढ़ते ही चल समारोह में अफरा तफरी और भगदड़ मच गयी. कुछ घटना स्थल पर चीख पुकार मचने लगी. कार की चपेट में आकर 4 लोगों की मौत और 20 लोग घायल हो गए.

Ad 1

दिल दहलाने वाला Video – [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=g-3jC8QqQ0Q[/embedyt]

इस दुर्घटना का दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है. इसमें दिख रहा है कि लोग दुर्गा चल समारोह लेकर शांतिपूर्ण तरीके से भजन गाते जा रहे थे. बस उसी दौरान भीड़ में अचानक एक तेज रफ्तार गाड़ी घुस आयी औऱ उसने बिलकुल भटा-भाजी की तरह लोगों को रौंद दिया. लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही सब कुछ खत्म हो चुका था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here