सिंधी कैम्प में मिलावटी नमकीन पर ADM की टीम की कार्यवाही,नमूने लेकर फैक्ट्री सील कर दी गई

अमानक नमकीन बनाते पाए जाने पर लाइसेंस सहित फैक्ट्री की गई सील

सागर 27 अक्टूबर 2021 मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत सागर जिले को मिलावट मुक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर दीपक आर्य के निर्देश पर अपर कलेक्टर अखिलेश जैन ने जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमरीश चौबे एवं राजेश राय के साथ सुभाष नगर स्थित निर्मल भोली फूड फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई की गई। अपर कलेक्टर श्री अखिलेश जैन ने बताया कि लगातार शिकायतें प्राप्त होने कलेक्टर श्री दीपक आर्य के निर्देश पर यह कार्रवाई निरंतर जारी है।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमरीश दुबे ने बताया कि सुभाष नगर औद्योगिक क्षेत्र में निर्मल भोले फूड प्रोडक्ट पर खाद्य विभाग की टीम के साथ छापामार कार्रवाई की गई। जिसके निर्मल कुमार बजाज संचालक। इनकी नमकीन की फैक्ट्री में कपड़े रंगने वाले अखाद्य रंग तथा खाद्य सिट्रिक एसिड का उपयोग नमकीन बनाने में करना पाया गया, लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन पाया गया। जिस कारण नमूने सैंपल हेतु लिए गए एवं जनहित को ध्यान रखते हुए समस्त नमकीन की बिक्री पर रोक लगाते हुए फैक्ट्री को सील किया गया।

Ad 1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here