कटरा क्षेत्र की वाहन पार्किंग अब होगी इस तरह व्यवस्थित, सड़क पर मार्किग करने का कार्य शुरु- निगमायुक्त

कटरा क्षेत्र की वाहन पार्किंग होगी इस तरह व्यवस्थित, सड़क पर मार्किग करने का कार्य शुरु- निगमायुक्त

सागर। शहर के सबसे व्यस्ततम क्षेत्र कटरा बाजार मस्जिद के चारो ओर के मार्गो के यातायात को व्यवस्थित करने एवं इन मार्गो के किनारे किये जाने वाले अस्थायी अतिक्रमण को हटाकर यातायात को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से विगत दिनों नगर विधायक शैलेन्द जैन, पुलिस अधीक्षक अतुलसिंह, नगर निगम आयुक्त आर.पी.अहिरवार, ए.एस.पी. विक्रम सिंह कुशवाहा सहित अन्य पुलिस अधिकारियों एवं निगम अधिकारियों के बीच हुई चर्चा में लिये निर्णय अनुसार नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन द्वारा मस्जिद के चारो ओर के मार्गो पर यातायात को व्यवस्थित करने की कार्यवाही प्रारंभ की गई है इसी क्रम में आज नगर निगम आयुक्त आर.पी.अहिरवार, नगर दण्डाधिकारी सी.एल.वर्मा, यातायात डीएसपी संजय खरे, उपायुक्त डॉ. प्रणय कमल खरे, यातायात थाना प्रभारी रविन्द्र बागरी सहित अन्य निगम एवं पुलिस अधिकारियों के साथ सर्वप्रथम कटरा पुलिस चौकी से गौर मूर्ति तक मार्ग के दोनो तरफ यातायात को व्यवस्थित करने हेतु जायजा लिया और सर्वप्रथम सड़क की मार्किग कराने की कार्यवाही की गई।
कटरा पुलिस चौकी से गौरमूर्ति की ओर महाकौशल जनरल स्टोर की साईड रोड़ पर सर्वसम्मति से तय किया गया कि सड़क पर सफेद और पीले कलर से पेंट कर मार्किंग की जाय जिसमें सबसे पहिले दुकानों के सामने टू-व्हीलर पार्किग होगी , उसके बाद पूर्व से बने फुटपाथ पर पैदल चलने वाले चलेंगे, उसके बाद चार पहिया वाहन पार्क होंगे ये वे चार पहिया वाहन होंगे जो खरीददारी करने हेतु थोड़े समय के लिये बाजार में आते है वह वाहन पार्किंग होंगे। शहर के बीचोबीच बने ऑटो स्टेण्ड को भी मलैया निवास के सामने से बरगद के वृक्ष तक ऑटो पार्क होंगे, जिसमें एक के पीछे एक दो लाईनों में होंगे और निर्धारित किये गये स्थान पर ही अधिकतम 16 आटो ही पार्किग होंगे।
इसी प्रकार मस्जिद से विजय टाकीज की ओर सड़क का भी निगम आयुक्त श्री आर.पी.अहिरवार सहित अधिकारियों ने निरीक्षण किया और तय किया कि मस्जिद से विजय टाकीज की ओर जाने वाले मार्ग क्यामगाह की तरफ मार्किंग की जायेगी और इस स्थान पर केवल दो-दो की कतार में केवल टू-व्हीलर ही पार्क होंगे जबकि विजय टाकीज से मस्जिद की ओर मार्ग के किनारे केवल चार पहिया वाहनों को पार्क करने की व्यवस्था की जायेगी। जिसकी सतत् निगरानी पुलिस प्रशासन एवं निगम प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से की जायेगी। यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top