NSUI द्वारा छात्र हितों और मंहगाई को लेकर निकाली जा रही छात्र आक्रोश यात्रा का सागर में हुआ जगह-जगह स्वागत

0

छात्र हितों और मंहगाई को लेकर निकाली जा रही छात्र आक्रोश यात्रा का भव्य स्वागत
सागर। छात्रों की रुकी हुई छात्रवृत्ति एवं लगातार बढ़ते पेट्रोल डीज़ल गैस के दाम के विरोध में NSUI प्रदेश सचिव द्वारा निकाली जा रही छात्र आक्रोश सायकल यात्रा सतना से प्रारंभ हुई जो कि 11 दिन में 500 km सफर कर भोपाल पहुँचेगी
जिसका नेतृत्व एन.एस.यू.आई.के प्रदेश सचिव शुभम् साहू कर रहे है, जो कटनी, हटा,दमोह होते हुये आज सागर पहुंची।
सिविल लायंस स्थित पम्मा साहू काम्लेक्स पर कांग्रेस और कांग्रेस सेवादल परिवार द्वारा यात्रा का पुष्पवर्षा ,पुष्पमालाओं और ढोल-ढमाकों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
यात्रा का शहर के विभिन्न स्थानों पर भी स्वागत किया गया,वही तीनबत्ती गौरमूर्ति पर डा.गौर को और भगवानगंज अंबेडकर मूर्ति को माल्यार्पण कर यह यात्रा को रवाना किया

स्वागत में प्रदेश संयोजक सेवादल विजय साहू,पार्षद तोता यादव, शहर अध्यक्ष सेवादल सिंटू कटारे,बलराम साहू,कल्लू पटेल,आनंद हैला,वसीम खान,मयंक तिवारी,NSUI शहराध्यक्ष सौरभ खटीक,ग्रामीण अध्यक्ष संदीप चौधरी,अक्षय दुबे,जैद खान,पवन केशरवानी,विवेक मिश्रा, अंकुर यादव,संजय सोनवार,रामकिशन वसंल,मनोज सोनवार,गुड्डू साहू,प्रेम जाटव,दीपेश साहू,कोमल पटैल आदि कांग्रेस और सेवादल के सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here