Monday, January 12, 2026

मध्य प्रदेश राज्य एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में सागर के खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक     

Published on

मध्यप्रदे राज्य एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में सागर के खिलाड़ियों ने जीते 02 स्वर्ण, 02 रजत एवं 01 कास्य पदक

सागर। मध्य प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन एवं संचालक खेल और युवा कल्याण भोपाल के संयुक्त तत्वाधान में टी.टी.नगर स्टेडियम भोपाल में दिनाॅक 07 से 08 सितम्बर 2021 तक आयोजित की जा रही 56वी म0प्र0राज्य सीनियर पुरूष एवं महिला एथलेटिक्स- एवं अंडर-23 बालक/बालिका, चैम्पियनशिप में सागर के खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित एथलेटिक्स प्रशिक्षण केन्द्र, खेल परिसर सागर के एथलीटों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुऐ सागर को गौरवान्वित करते हुऐ 02 स्वर्ण पदक एवं 02 रजत पदक, 01कास्य पदक अर्जित किये।

       400मीटर दौड़ में कु.अरबीना राईन ने सागर को स्वर्ण पदक दिलाया। इसी क्रम में  5000मीटर लंबी दौड़ में कु.शीतल विश्वकर्मा ने स्वर्ण पदक अर्जित किया,  400मीटर, हर्डल दौड़ में राहुल पटेल ने रजत पदक तथा 200मीटर दौड़ में अरबीना राईन ने रजत पदक जीता। इसी प्रकार 100मी.फर्राटा दौड़ में –          नीलकमल खलको ने कास्यं पदक जीता। इन सभी खिलाड़ियों का ।थ्प् के मापदण्ड अनुसार क्वालीफाई स्टेंडर्ड प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु म0प्र0 टीम मंे चयन किया जावेगा।

       उक्त सभी खिलाड़ी एथलेटिक्स खेल प्रशिक्षण केन्द्र खेल और युवा कल्याण, खेल परिसर सागर में    मंगल सिंह यादव एथलेटिक्स प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षक को सागर कलेक्टर दीपक आर्य, पुलिस अधीक्षक श्री.अतुल.सिंह एवं जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी सागर प्रदीप अबिद्रा,       जिला क्रीड़ा अधिकारी शिक्षा विभाग सागर संजय दादर, वरिष्ठ समाजसेवी वीनू राणा, संयोजक खेल प्रकोष्ठ सागर संतोष दुबे, अध्यक्ष जिला कुश्ती संघ आनंद विश्वकर्मा, सचिव जिला हाॅकी संघ       मकसूद खान, सचिव जिला फुटबाॅल संघ सागर यशवंत सिंह राठौर, टेबल-टेनिस संघ सागर,       मिलन्द देऊस्कर, कबड्डी संघ सागर सचिव/प्रशिक्षक श्रीमती संगीता सिंह, बास्केटबाॅल संघ सचिव एवं प्रशिक्षक प्रेमनेती राय, व्हालीबाॅल प्रशिक्षक श्रीमती सीमा चक्रवर्ती, मलखम्ब प्रशिक्षक श्यामलाल पाल,   महेन्द्र सिंह राजपूत, श्रीमती अंजली सिंह ठाकुर, चंदन मोरे, रंजीत बैन, मिथलेश यादव,       रामबाबू विश्वकर्मा, हेमन्त प्रजापति, विवेक सेन, ब्रजेन्द्र कोरी आदि ने इनकी इस उपलब्धि पर बधाई एवं आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाऐं दी।

Latest articles

बंडा सिविल अस्पताल में सिजेरियन प्रसव सुविधा शुरू, स्वास्थ्य टीम ने कलेक्टर का माना आभार

सागर। शासन की परिकल्पना को स्वास्थ्य सुविधायों के अतिमहत्वपूर्ण आयाम के रूप में नवीन...

सागर के कोतवाली क्षेत्र में चले चाकू तलवारें, गौकशी के आरोप

सागर। थाना कोतवाली क्षेत्र के परकोटा इलाके में मक्का मस्जिद के पास रहने वाले...

इंदौर: न्याय यात्रा में पहुँचे सागर से बड़ी संख्या में कांग्रेसी

इंदौर: न्याय यात्रा में पहुँचे सागर से बड़ी संख्या में कांग्रेसी इंदौर भागीरथपुरा में दूषित...

बीएमसी के डॉ. वृषभान रेडियोलॉजिस्ट अवार्ड से सम्मानित

बीएमसी के डॉ. वृषभान रेडियोलॉजिस्ट अवार्ड से सम्मानित सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के रेडियोलॉजी विभाग...

More like this

खेलना हार नहीं, खेल जीवन का सबसे बड़ा शिक्षक – सांसद लता वानखेड़े

खेलना हार नहीं, खेल जीवन का सबसे बड़ा शिक्षक – सांसद लता वानखेड़े सागर। शहर...

नौ विकेट से इंदौर को हराकर भोपाल मीडिया टीम ने वार्षिक मैत्री मैच जीता

नौ विकेट से इंदौर को हराकर भोपाल मीडिया टीम ने वार्षिक मैत्री मैच जीता टी-20...

सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत नगर निगम स्टेडियम में क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ

सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत नगर निगम स्टेडियम में क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।