महिला कांग्रेस सेवादल में रजिया खान बनी जिला शहर अध्यक्ष

0

महिला कांग्रेस सेवादल में रजिया खान बनी जिला शहर अध्यक्ष

सागर। मध्यप्रदेश कांग्रेस महिला सेवादल अध्यक्ष राजकुमारी रघुवंशी ने संगठन की सागर जिला शहर इकाई में रजिया खान को नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी यह नियुक्ति जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी तथा सेवादल के प्रादेशिक मीडिया कोऑर्डिनेटर डॉ संदीप सबलोक की अनुशंसा पर की गई है।
महिला सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष राजकुमारी रघुवंशी ने उक्त उक्त की घोषणा करते हुए कहा है संगठन कार्यों में गहरी रूचि तथा सक्रियता को ध्यान में रखते हुए सागर में सेवादल के संगठन कार्यों को गति प्रदान करने के लिए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री लालजी देसाई की स्वीकृति तथा प्रदेश सेवादल अध्यक्ष ठा रजनीश हरवंश सिंह की सहमति से उक्त नियुक्ति की गई है। रजिया खान को उक्त जिम्मेदारी सौपने में सेवादल के प्रादेशिक मीडिया कोऑर्डिनेटर डॉ संदीप सबलोक और जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
नवनियुक्त महिला सेवादल जिला अध्यक्ष रजिया खान लंबे समय से सेवादल महिला कांग्रेस तथा जिला कांग्रेस के माध्यम से विभिन्न पदों पर सक्रिय रहकर पार्टी संगठन को अपनी सेवाएं दे रही है। उनकी इस नियुक्ति पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ कटारे वरिष्ठ नेता पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे सेवादल के प्रदेश संयोजक विजय साहू शहर अध्यक्ष सिंटू कटारे राजाराम सवैया दीनदयाल तिवारी शरद पुरोहित पप्पू गुप्ता गोवर्धन रैकवार भईयन पटेल लीलाधर सूर्यवंशी द्वारका चौधरी हरिश्चंद्र सोनवार किरण सोनी पुष्पा रैकवार संध्या राजपूत, मालती पटेल, मीरा अहिरवार, उर्मिला अहिरवार, सलमा, शमीना,अनीता मिश्रा परवीन ताहिर खान अनुराग जोसेफ अनिल दक्ष सुनील पावा आदिल राईन शुभम उपाध्याय दुलीचंद सखवार विनोद कोरी कुंजी लडिया दशरथ अहिरवार महेश प्रजापति आदि ने खुशी व्यक्त करते हुए सभी नेताओं का आभार व्यक्त किया है।

खबरों के लिए संपर्क करें- 9302303212 वाट्सप पर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here