अपराधी रोहित का मकान किया गया जमींदोज
जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा तत्काल की गई कार्रवाई
सागर-
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशानुरूप अपराधियों से मुक्त मध्य प्रदेश बनाने की दिशा में अपराधियों की समस्त गतिविधियों को बंद करते हुए उनके मकानों एवं अन्य गतिविधियों को नेस्तनाबूद करने के निर्देश है।
कलेक्टर दीपक सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह द्वारा गुरुवार को तत्काल कार्रवाई करते हुए अपराधी रोहित के मकान को जमींदोज कराया गया।
कलेक्टर दीपक सिंह द्वारा बताया गया कि, गुरुवार को अपराधी रोहित पिता मोहन सिंह ठाकुर निवासी पगारा रोड मोती नगर का 1500 स्क्वायर फिट का मकान सिटी मजिस्ट्रेट सीएल वर्मा ,नगर निगम उपायुक्त डॉ प्रणय कमल खरे , पुलिस बल एवं नगर निगम के अतिक्रमण दस्ता द्वारा मकान को जमींदोज किया गया।
पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह ने बताया कि, गुरुवार को अपराधी रोहित पर गोली चला कर लड़की की हत्या करने का आरोप है।