अन्न उत्सव को मनाएं उत्सव के रूप में -कलेक्टर सिंह

0
26

अन्न उत्सव को मनाएं उत्सव के रूप में -कलेक्टर सिंह

सागर-

कलेक्टर दीपक सिंह ने कहा कि राशन वितरण कार्यक्रम को उत्सव के रूप में मनाया जाए। उल्लेखनीय है कि, आगामी 7 सितंबर को सभी शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में अन्न उत्सव का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर सिंह ने अन्नोत्सव के इस आयोजन के लिए खाद्य विभाग और राजस्व अधिकारियों को जरूरी तैयारियों के संबंध मेंनिर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि दुकानों का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक विकासखंड में कम से कम 2 आदर्श राशन वितरण केंद्र भी बनाएं। दुकानवार हितग्राहियों की सूची बनाएं। इसके अतिरिक्त सभी दुकानों मे टेलीविजन सेट, इंटरनेट कनेक्शन, टेंट, माइक, कुर्सी, सजावट इत्यादि का उचित प्रबंध करें।
उन्होंने कहा कि अन्न उत्सव कार्यक्रम का सफल आयोजन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्राथमिकता में शामिल है। इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। समस्त संबंधित अधिकारी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पर भी ध्यान दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here