राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर बुनकर हुये सम्मानित

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर बुनकर हुये सम्मानित

सागर –

मध्य प्रदेष हस्त षिल्प हथकरघा विकास निगम सागर मृगनयनी द्वारा आज 7 वे हथकरघा दिवस के उपलक्ष्य में सावन उत्सव 2021 में प्रदेष के विभिन्न जिलों से आये बुनकरों को सम्मानित किया गया। मृगनयनी सागर के प्रभारी रूपेष श्रीवास्तव ने बताया कि आज सातवा हथकरघा दिवस यहा तिली रोड जिला उद्योग केन्द्र के सामने सामान्य सुविधा केन्द्र मृगनयनी एम्पोरियम में मनाया गया।

जिसमें सर्वप्रथम सावन उत्सव में आये विभिन्न जिलों के बुनकर साथियों को सम्मानित किया गया। आज का दिन बुनकर साथियों हथकरघा के क्षेत्र में जुडे सभी घटकों से सम्मान उनके विकास आय वृद्धि आत्मनिर्भरता की प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। सभी जिले वासियों में से अनुरोध करता हॅॅू कि 16/8/2021 तक चलने वाले इस सावन उत्सव में पधारे व हथकरघा से जुडे उत्पादो से रूबरू हो व बुनकरो का उत्साहवर्धन करें।

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी एस सी नोदिया ने बताया कि भारतीय हथकरघा का इतिहास प्राचीन रहा है जो हमें अपनी संस्कृति कलाकृति सोहार्द समरस्ता राष्ट प्रेम की भावनाओं को प्रदर्षित करते हैं ऐसे उत्पाद हथकरघा से निर्मित होते हैं सम्मानित बुनकर महेषवर, धार, राजाधाड से चन्देरी, राजेन्द्र कोली, बारासिवनी पवन गोखले, जबलपुर से रोहित, खजुराहो से खेमचन्द्र प्रजापति भागीरथ आदि बुनकर उपस्थित रहे। रामस्वरूप कलार, रीतेष, चन्द्रकान्त सोनी आदि उपस्थित थे।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top