खुरई के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण चंदेल ने कांग्रेस छोड़ी, भाजपा में हुए शामिल

खुरई के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण चंदेल ने कांग्रेस छोड़ी, भाजपा में हुए शामिल

पूर्व मंड़ी अध्यक्ष, सरपंच और पूर्व सरपंच भी भाजपा में शामिल

मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने दिलाई सदस्यता

सागर-

खुरई में युवक कांग्रेस और किसान कांग्रेस के अध्यक्ष रहे लक्ष्मण चंदेल, मंडी अध्यक्ष रही उनकी पत्नी श्रीमति उर्मिला चंदेल सहित एक सरपंच और एक पूर्व सरपंच ने कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने फूल माला और भाजपा का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।

ज्ञातव्य है कि गत् 21 अगस्त को खुरई में मंत्री भूपेन्द्र सिंह के नागरिक अभिनंदन समारोह में कांग्रेस नेता बलराम यादव, समाजसेवी बाबी चावला, राहुल असाटी सहित अनेक जनों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। आज 29 अगस्त को मंत्री भूपेन्द्र सिंह के सागर स्थित कार्यालय में खुरई युवक कांग्रेस और किसान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण चंदेल जो कि सरपंच संघ के अध्यक्ष भी रहे हैं, उनकी पत्नी श्रीमति उर्मिला चंदेल पूर्व मंडी अध्यक्ष, महेन्द्र चंदेल सरपंच तथा जसवंत चंदेल पूर्व सरपंच ने मंत्री भूपेन्द्र सिंह के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर खुरई भाजपा के वरिष्ठ नेता अजीत सिंह अजमानी, जनपद अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह धनौरा, सुनील जैन गढ़ौला, कमलेश राय, पुष्पेन्द्र ठाकुर रारोन, ऋषि ब्यास, गब्बर सिंह ठाकुर, नरेन्द्र कुर्मी, गजराज सिंह बाहरपुर, राजू चंदेल, शिवनारायण यादव सरपंच सिंगपुर, रहीसराम बिसराहा, राजेन्द्र सिंह तिगरा, हेमंत सिंह तिगरा, महेश सिंह खेरा, रघुराज सिंह बाहरपुर, दारा सिंह ने लक्ष्मण चंदेल का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here