MP: डॉक्टर के घर ₹67 लाख की डकैती, घटना कैमरे में कैद क्राइम ब्रांच ने पकड़ा

सागर के बदमाशों ने डॉक्टर के घर डाली 67 लाख की डकैती, घटना कैमरे में कैद क्राइम ब्रांच उठा ले गयी

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=u10LO2Z0Ons[/embedyt]

मप्र के सागर के बदमाशों ने महाराष्ट्र के पुणे में 67 लाख रुपए की डकैती डाली महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच पुलिस ने मप्र के सागर शहर में पहुँचकर आरोपियों को पकड़ा मामला पुणे में डॉक्टर के घर 67 लाख रुपए की डकैती का जिसमें मप्र के सागर के 7 बदमाश पकड़े गए पुणे क्राइम ब्रांच ने मप्र के सागर जिले से शहर और उससे ही लगे राहतगढ़ क्षेत्र के डावरी गांव से आरोपियों को पकड़ा, बताया गया हैं दो आरोपी अब भी फरार हैं पकड़े गए आरोपियों को लेकर पुलिस महाराष्ट्र के पुणे रवाना हो चुकी हैं

मप्र सागर – महाराष्ट्र पुणे के लोनावाला इलाके में डॉक्टर के घर 67 लाख रुपए की डकैती डालने के मामले में पुलिस ने मप्र के सागर जिले से 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक वारदाता के बाद आरोपियों ने सागर पहुँचकर साढ़े पांच-पांच लाख रुपए आपस में बांट लिए थे तफ्दीश करते हुए पुणे क्राइम ब्रांच की पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी अभी भी फरार हैं।
दरअसल पुणे जिले के लोनावाला के प्रसिद्ध शिशुरोग विशेषज्ञ हीलालाल जगनान्नाथ खंडलेवाल के घर 16-17 जून 2021 की दरम्यानी रात करीब एक दर्जन बदमाशों ने घर में घुसकर डॉक्टर दंपती को बांध दिया, फिर उसके गर्दन पर हथियार रखकर घर में रखे 50 लाख रुपए नकद और करीब 17 लाख रुपए के जेवर लेकर वहां से भाग गए थे।
ऐसे बनी योजना- पुणे क्राइम ब्रांच के सब इंस्पेक्टर राम धोडगे ने बताया कि पुलिस ने मामला कायम कर जांच शुरू की, जिसमें मुंबई के गोरेगांव फिल्म सिटी में काम करने वाला हेमंत कुशवाहा का पता चला, इसके बाद पुणे पुलिस आरोपी को ढूंढते हुए एमपी पहुंची, वहां से भाग गए आरोपी भोपाल आ गए भोपाल में जब उन्होंंने अपने फोन चालू किये तो पुलिस को इसकी जानकारी लगी इसके बाद सब इंस्पेक्टर राम सहित आठ लोगों की टीम ने मप्र में डेरा डाल लिया आरोपियों की लोकेशन सागर में मिली जिसके बाद सागर पुलिस से संपर्क किया गया सागर से बुलाए साथी पुलिस ने बताया कि हेमंत कुशवाहा गोरेगांव फिल्म सिटी में काम करता है। उसने डॉक्टर के घर डकैती की योजना बनाई उसने राहतगढ़ के डाबरी में रहने वाले आकाश पटैल को फोन कर कुछ लड़कों को लेकर पुणे बुलाया इसके बाद सागर और डावरी से आकाश 7 लड़कों को लेकर वहां पहुंचा। जहां इन्होंने मुंबई के तीन अन्य साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया।
डीजे, बाइक और सट्टे में उठा दिए लाखों रुपए
पुलिस ने बताया कि आरोपियों से डकैती से मिले 17 लाख रुपए के जेवर बरामद किए गए हैं। बांकी 50 लाख रुपए नकद में से केवल साढ़े छह लाख रुपए ही बरामद हुआ है। बांकी नकद रुपए सब खर्च कर दिए। हेमंत सट्टे पर ही करीब 7 लाख रुपए हार गया। किसी ने बाइक खरीद ली, किसी ने घर बनवाने के लिए मटेरियल ले लिया, किसी ने डीजे तो किसी ने कपड़े आदि खरीद लिए।
7 को पकड़ा, दो अभी फरार
मामले में पुलिस ने अब तक सागर के आकाश पटैल, विजय पटैल, तरुण ठाकुर को और डावरी से हेमंत कुशवाहा, गोविंद कुशवाहा, प्रदीप धानक, दौलत कुशवाहा को गिरफ्तार किया है। सागर के वासू और राज अभी फरार हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। इनमें से कुछ आरोपियो को ग्यारसपुर विदिशा और अन्य जगह से पकड़ा गया है। पुणे पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी में मोतीनगर थाना प्रभारी सतीष सिंह और राहतगढ़ थाना प्रभारी आनंद राज का बहुत सहयोग रहा।
कई राज्यों में वारदात कर जेल तक काट आया
एसआई धाडगे ने बताया कि वारदात का मुख्य आरोपी हेमंत आदतन बदमाश है। हेमंत पर मध्य प्रदेश, महाराष्ट, यूपी गोवा के कई शहरों में दर्जन भर से अधिक डकैती, चोरी जैसे अपराध दर्ज हैं। चार राज्यों की जेल में भी हेमंत सजा काट चुका हैं इसके अलावा मप्र के विदिशा जिले के ग्यारसपुर थाने में भी इस पर मामले दर्ज हैं, बहरहाल दोनो जगह की पुलिस आपसी तालमेल से बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी हैं

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top