विधायक लारिया ने मुख्य अभियंता एम.पी.यू.डी.सी. भोपाल के साथ 24*7 पेयजल टाटा पाईप लाईन कार्य की समीक्षा

0
9

विधायक लारिया ने मुख्य अभियंता एम.पी.यू.डी.सी. भोपाल के साथ 24*7 पेयजल टाटा पाईप लाईन कार्य की समीक्षा

न.पा. मकरोनिया के सम्पूर्ण क्षेत्र में पेयजल पाईप लाईन बिछाई जायेगी

माह दिसम्बर जनवरी में पेयजल पाईप लाईन का कार्य पूर्ण होगा

सागर-

विधायक लारिया द्वारा भोपाल प्रवास के दौरान आयुक्त नगरीय विकास विभाग के साथ हुई चर्चा में विधायक लारिया ने नगर पालिका क्षेत्र मकरोनिया में 24ग्7 पेयजल टाटा पाईप लाईन कार्य की धीमी गति एवं अव्यवस्थित तरीके से हो रहे कार्य के संबंध में षिकायत की थी। जिसके तारतम्य में आज मुख्य अभियंता एम.पी.यू.डी.सी. भोपाल के अधिकारियों की एक टीम निरीक्षण करने मकरोनिया आई थी। श्री लारिया के साथ उनकी समीक्षा बैठक नगर पालिका के सभा कक्ष में हुई। विधायक लारिया ने बैठक में कहा कि कार्य की खुदाई के साथ ही साथ मजबूतीकरण कार्य भी किया जाये। जिन स्थानों पर पाईप लाईन को प्रोजेक्ट में नहीं जोड़ा गया है उन स्थानों को भी सम्मिलित किया जाये। कार्य समय सीमा में किया जाये। अधिकारियों ने कहा कि माह दिसम्बर से जनवरी माह तक कार्य पूर्ण किया जायेगा। पाईप लाईन सम्पूर्ण नगर पालिका क्षेत्र में बिछाई जायेगी एवं मजबूतीकरण कार्य भी समय के साथ किया जायेगा।

संपादक महोदय निज सहायक
……………………….. विधायक नरयावली

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here