कोरोना काल में सागर विधायक की भूमिका अतुलनीयः-अभिषेक भार्गव, भाजपा डॉ.हरिसिंह गौर मंडल की कार्य समिति की बैठक संपन्न
सागर/डॉ. हरिसिंह गौर मंडल की कार्यसमिति की बैठक धर्माश्री स्थित जिला भाजपा कार्यालय आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सागर विधायक शैलेन्द्र जैन जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक भार्गव जी शामिल हुऐ। बैठक की अध्यक्षता डॉ. हरिसिंह गौर मंडल अध्यक्ष मनीष चैबे ने की। बैठक में पहुँचे सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का स्वागत महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं द्वारा एवं पंजीयन युवा मोर्चा कार्यकर्ताओ द्वारा किया गया।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर अतिथियों द्वारा बैठक की विधिवत शुरुआत की गई। बैठक में स्वागत उद्बोधन कार्यक्रम अध्यक्ष मनीष चैबे ने दिया।
बैठक को मुख्य अतिथि श्री शैलेन्द्र जैन जी ने संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार हेतु बूथ स्तर पर कार्ययोजना बनाकर कार्य करना है, साथ ही भारतीय जनता पार्टी की रीति नीतियों को घर-घर तक पहुचांये ताकि अन्य लोग भी संगठन से जुड़ें क्योकि किसी भी मजबूत संगठन की आधार शिला मजबूत बूथ है। हम सभी को अपने-अपने बूथो को सक्षम बूथ बनाने की दिशा में हर संभव प्रयास करना होगा।
विशिष्ट अतिथि अभिषेक भार्गव जी ने संबोधित करते हुये कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य जनमानस की सेवा है जिसका उदाहरण हमें भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों द्वारा कोरोना काल में देखने को मिला जब देश में चारो ओर हाहाकार का माहौल था तब भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जनमानस के बीच पहुंचकर पीड़ितो की हर संभव मदद कर उन्हें संबल प्रदान कर रहा था। साथ ही कोरोना पीड़ितो से जब सभी ने दूरियां बना ली थी। तब हमारे सागर विधायक शैलेन्द्र जैन व अन्य जनप्रतिनिधि अपने स्वास्थ/परिवार की चिंता किये बगैर पीपीई. किट पहनकर उनसे मिलने अस्पतालों में पहुंच रहे थे साथ ही उन्होंने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से भविष्य में आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिये तैयार रहने का आग्रह किया ।
बैठक के अंत में कोरोना काल में दिवंगत हुये पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के लिये शोक व्यक्त कर श्रृद्धांजलि दी गई।
बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिला महामंत्री श्याम तिवारी, वृन्दावन अहिरवार, मोनू चैहान, जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया, कमलेश बघेल, कार्यक्रम में मुख्य रूप से तिवारी, वृंदावन अहिरवार, जिला महामंत्री श्याम मोनू मितेश चैहान, जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया, कमलेश बघेल, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अर्पित पांडे, गौर मंडल महामंत्री शरद मोहन दुबे, राकेश लारिया, मंडल उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम चैरसिया, जावेद खान, लीना रैकवार, मीना पटेल, राजकुमार पटेल, मनीष यादव, प्रशांत जैन, हर्षवर्धन चैधे, हेमंत यादव, रीतेश तिवारी, रविन्द्र लारा, प्रहलाद पटैल, किरण सैनी, विनय मिश्रा, संध्या भार्गव, पंकज जैन, मीरा चैबे, मधु गुरू, के.के. मिश्रा, श्री सिंह, अर्जुन तिवारी, चंद्रप्रकाश पाण्डे, ओमप्रकाश पाण्डे, संचित शुक्ला, राजेश ठाकुर, हरनाम सिंह, अमर यादव सहित मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री शरद मोहन दुबे ने किया एवं आभार प्रमिला मौर्य जी ने व्यक्त किया।
खबर गजेंद्र ठाकुर✍️9302303212