स्वतंत्रता बुराइयों से- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय शाखा गौरझामर

0
67

स्वतंत्रता बुराइयों से- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय शाखा गौरझामर

सागर-

75 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय शाखा गौरझामर के द्वारा राष्ट्रध्वज फहराया गया।
सभी भाई बहनों ने राष्ट्रगान गाकर एवं सभी स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर देश भक्ति के नारे वंदे मातरम,भारत माता की जय कह कर राष्ट्र के गौरवपूर्ण दिन को बड़े ही उमंग से मनाया।
ब्रह्माकुमारी लक्ष्मी बहन ने बताया कि हम सभी को अपने देश के प्रति कर्तव्यनिष्ठ होना चाहिए। देश केवल राजनेता या नेता का नही है बल्कि यह हर एक भारतीय का है।इसलिए अपने देश की उन्नति और प्रगति के लिए एक एक भारतीय जिम्मेवार है। इसलिए हमे सबसे पहले स्वयं को अपनी बुराइयों से स्वतंत्र करना होगा क्योंकि स्वतंत्रता सेनानियों ने देश को तो गुलामी से छुड़ा लिया।लेकिन आज हर एक मानव अपनी बुराइयों का आज भी गुलाम है।
यदि हम एक स्वच्छ सभ्य समाज को देखना चाहते है तो स्वयं से स्वयं को गुलामी से छुड़ाने की जरूरत है।
इस आयोजन में आशा कार्यकर्ता भी शामिल हुईं। साथ ही बच्चों ने देश भक्ति गीतों पर डांस भी किया।
आप सभी देश वासियों को 75 वे स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here