मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का पुतला जलाने को लेकर पुलिस एवं युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का पुतला जलाने को लेकर पुलिस एवं युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=TPpHtnMBJjo[/embedyt]

सागर

मुख्यमंत्री शिवराज का पुतला जलाने को लेकर पुलिस एवं युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प होते देखी गयी को कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया
जिला अध्यक्ष युवक कांग्रेस राहुल चौबे ने बताया कि
विगत दिवस भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के आदेश पर युवाओं द्वारा अपने हक की आवाज उठाने पर किया गए लाठीचार्ज के विरोध में जिला युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष कार्तिक रोहण एवं नगर उपाध्यक्ष तरुण कोरी के संयुक्त नेतत्व में पुतला दहन किया गया प्रत्यदर्शियों के हावले से बताया गया कि पुतला दहन के दौरान जिला अध्यक्ष राहुल चौबे और मोतीनगर टी आई सतीश सिंह की हुए झड़प जिसमे जिला अध्यक्ष का कुर्ता फट गया, नगर अध्यक्ष कार्तिकेय रोहण एवं उपाध्यक्ष तरुण कोरी के ऊपर लाठीचार्ज के दौरान हाथ में चोट आई और खून निकल आया, युवा कांग्रेस के साथियों के अलावा NSUI के ज़ैद खान, छात्र नेता चक्रेश रोहित के कंधे पर पुलिस द्रारा बल का प्रयोग किया गया जिसके कारण कंधे में चोट आई है । नगर अध्यक्ष कार्तिकेय रोहण ने बताया कि मध्यप्रदेश के बीते दिन भोपाल में युवाओं द्वारा अपने हक की लड़ाई लड़ रहे युवा साथी एबं युवतियो पर जो बर्बरता पूर्वक जो लाठीचार्ज किया गया। उसके विरोध में सागर युवक कांग्रेस नगर अध्यक्ष कार्तिकेय रोहण एबं तरुण कोरी नगर उपाध्यक्ष के संयुक्त नेतृत्व में शिवराज सिंह का विरोध प्रदर्शन किया गया सागर में युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन करने पहुंचे थे। इस दौरान पुतला जलाने को लेकर युवक कांग्रेस एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई युवक कांग्रेस कार्यकर्ता पुतला जलाने को लेकर अड़े हुए थे इस दौरान पुलिस से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तीखी नोकझोंक भी हुई । झड़प के दौरान युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राहुल चौबे के कपड़े फट गए एवं युवक कांग्रेस के साथियों की ओर पांच युवक कांग्रेस कार्यकर्ता वुरे तरह से घायल हो गए।। सागर युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल चौबे ने कहां की जिस तरह से तानाशाही रवैया अपनाते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा हमारी आवाज को दबाया गया एवं पुतला दहन करने के दौरान हमारे ऊपर एवं युवा साथियों जो लाठीचार्ज का इस्तेमाल किया गया यह हमें लोकतंत्र में मिले विरोध करने के अधिकार का हनन है। विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शामिल रहने वालों में , सिंटू कटारे सेवा दल अध्यक्ष,आशीष ज्योतिषी, मुकेश खटीक,जितेंद्र चौधरी, घनश्याम पटेल, निखिल चौकसे, चैतन्य कृष्ण पांडे, निर्वाण ठाकुर, रोहित मांडले, बंटी कोरी, ज़ैद खान, चक्रेश रोहित,आनंद अहिरवार, मोहसिन सिद्दीकी, अभिषेक तिवारी, शहजाद निहारिहा, प्रमोद कुर्मी, विश्वजीत शुभम सोनी,कपिल अहिरवार, धीरज वाल्मीकि, गौरव घोषी, आशु खान, गौरव प्रजापति,आदिल खान, अभिषेक तिवारी, भानु विश्वकर्मा आदि अनेक युवक कांग्रेस एवं एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top