कार्यकर्ता भाजपा की ताकत है विधायक लारिया
भाजपा सागर ग्रामीण मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न
सागर:-
भाजपा सागर ग्रामीण मंडल में आज कार्यसमिति बैठक का आयोजन किया गया, भारतीय जनता पार्टी के आहवान पर प्रत्येक मंडल में कार्यसमिति की बैठक के तारतम्य में ठाकुर बाबा मंदिर नई गल्ला मंडी के पास आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक प्रदीप लारिया ने बैठक को संबोधित करते हुये कहा कि कार्यकर्ता भाजपा की ताकत है कार्यकर्ता की शक्ति के कारण ही प्रदेश एवं केन्द्र में भाजपा की सरकार है। सरकार की जनहितेषी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का कार्य कार्यकर्ता के ही द्वारा किया जाता है समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं को में प्रणाम करता हँू। पार्टी कार्यकर्ताओं के विचार प्रदेश एवं केन्द्र में पहुंचे इसके लिये ही पार्टी द्वारा मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित कराने का निर्णय लिया गया है। कार्यसमिति बैठक को गौरव सिरोठिया भाजपा जिला अध्यक्ष सागर ने भी संबोधित किया। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के सागर ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष महामंत्री उपाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी के सदस्य पार्टी के पूर्व पदाधिकारीगण जिला पदाधिकारीगण एवं निष्ठावान भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष आफीसर यादव ने एवं संचालन अरविंद घोषी तथा आभार धर्मेन्द्र कुशवाहा युवा मोर्चा द्वारा किया गया।