भाजपा मकरोनिया नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई संपन्न

0
40

विधायक लारिया श्रीमति लता वानखेेडे ने किया कार्यसमिति को संबोधित

सागर:-

भारतीय जनता पार्टी के आहवान पर प्रत्येक मंडल की कार्यसमिति की बैठक में नरयावली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मकरोनिया नगर मंडल की बैठक आज गणेश एंजोरा हाॅल मकरोनिया में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक प्रदीप लारिया ने बैठक को संबोधित करते हुये विधायक लारिया ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पार्टी के रीढ की है, भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी की निष्ठा के कारण ही आज केन्द्र एवं राज्य में सरकार के रूप में स्थापित है। पार्टी कार्यकर्ताआंे को केन्द्र सरकार की योजनाओं एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना चाहिये, पार्टी कार्यकर्ताओं के विचार प्रदेश एवं केन्द्र में पहुंचे इसके लिये ही पार्टी द्वारा मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित कराने का निर्णय लिया गया है। कार्यसमिति बैठक में मुख्य अतिथि प्रदीप राजौरिया भाजपा संभागीय मीडिया प्रभारी एवं श्रीमति लता वानखेडे ने अपने विचार रखे। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के मकरोनिया नगर मंडल के महामंत्री उपाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी के सदस्य पार्टी के पूर्व पदाधिकारीगण जिला पदाधिकारीगण एवं निष्ठावान भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष कपिल सिंह कुशवाहा ने एवं संचालन गोकुल सिंह लोधी तथा बाबूलाल रोहित ने आभार अंकित तिवारी युवा मोर्चा द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here