सेवन में लगे वैक्सीन के 128 डोज
सागर-
आज मालथौन ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम सेवन में 128 डोज वैक्सीन के लगाये गये। जिसमें 85 लोगों को प्रथम और 43 लोगों को दूसरा डोज लगाया गया। ग्राम सेवन में 25 अगस्त को महा वेक्सीनेशन अभियान के तहत लगभग 250 डोज लगाये गये थे। जिसमें कोरोना वॉलिंटियर नारायण प्रसाद कुशवाहा ने वैक्सीनेशन में सहयोग किया और घर-घर जाकर लोगों को सेंटर पर जाकर वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया जिससे लोगों में उत्साह देखा गया। बड़ी संख्या में लोग वैक्सीन लगवाने पहुंचे। वैक्सीनेशन के दौरान सीताराम यादव, सचिव विक्रम सिंह राजपूत, सहायक सचिव रामसेवक कुशवाहा सहित आशा कार्यकर्ता अन्य लोग थे।