सागर पुलिस ने विश्वविद्यालय परिसर से 3 चंदन तस्करो को किया गिरफ्तार, 2 आरोपी हुए फरार

0
79

सागर पुलिस ने विश्वविद्यालय परिसर से 3 चंदन तस्करो को किया गिरफ्तार, 2 आरोपी हुए फरार..

सागर

सिविल लाइन पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिसमें विश्वविद्यालय परीसर से चंदन के पेड़ काट कर ले जा रहे 3 आरोपी को गिरफ्तार किया है वही 2 आरोपी भाग निकले।

शनिवार शाम को सिविल लाइन थाना पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमे एडिशनल एसपी विक्रम सिंह कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया कि सिविल लाइन पुलिस को शुक्रवार रात को सूचना मिली कि विश्वविद्यालय घाटी पर अज्ञात बदमाशों का मूवमेंट है, तुरंत ही सिविल लाइन थाना प्रभारी अनुपमा शर्मा ने अपनी टीम के साथ घेराबंदी कर मौके से एक आरोपी चंदन के पेड़ सहित को गिरफ्तार कर लिया और अन्य आरोपियों का पीछा करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वही 2 आरोपी भाग निकले हैं जिनकी तलाश की जा रही है सभी आरोपी सीहोर जिले के अलग अलग गांव के रहने वाले है

वही सिविल लाइन थाने में आरोपियों पर एफ आई आर दर्ज की गई है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

यहां हम आपको बता दें कि विश्वविद्यालय परिसर से पिछले कई दिनों से चंदन के पेड़ काटने के कई मामले सामने आ चुके है, जिस वजह से पुलिस इन आरोपियों से गहराई से पूछताछ कर रही है कहीं पहले भी काटे गए चंदन के पेड़ में इन आरोपियों का हाथ तो नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here