सेफ़्टी नियमों की उड़ी धज्जियां टाटा पेयजल सप्लाई लाइन का काम कर रहे मजदूर की करंट लगने मौत कंपनी के लोग हॉस्पिटल में छोड़कर भाग गए

0
92

टाटा पेयजल सप्लाई लाइन का काम कर रहे मजदूर की करंट लगने मौत, साथी हॉस्पिटल में छोड़कर भागे

गोपालगंज वेयर हाउस के पास की घटना, घरों में कनेक्शन देने का चल रहा था काम

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=sW1iFhRBE1k[/embedyt]

सागर. गोपालगंज थाना क्षेत्र के वेयर हाउस के पास टाटा कंपनी का काम कर रहे एक मजदूर की करंट से मौत हो गई। साथ में काम कर रहे मजदूर उसे जिला अस्पताल में छोड़ उसका मोबाइल घर देकर भाग गए। परिजनों ने जिला अस्पताल में जाकर देखा तो डॉक्टरों ने उसकी मौत की जानकारी दी। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की है। जानकारी के अनुसार विनोद अहिरवार वेयर हाउस रोड बांबे बिल्डिंग के पास पास रहता है। शहर में टाटा कंपनी द्वारा बिछाई जा रही पानी की पाइप लाइन से घरों में कनेक्शन का काम विनोद करता था। शनिवार को भी वेयर हाउस इलाके में काम कर रहा था, तभी दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उसे करंट लग गया। आसपास के लोगों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को बुलाकर जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक विनोद के साले कमलेश ने बताया कि शाम करीब चार बजे विनोद के घर पर उसके साथ काम करने वाले दो लोग आए और घर में मौजूद विनोद के पिता को उसका मोबाइल देकर यह कहते हुए चले गए कि विनोद को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। विनोद के परिजन जब हॉस्पिटल पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसके मौत की जानकारी दी।

सूचना के बाद पुलिस ने घटना स्थल पर जाकर मुआयना किया। जहां पर विनोद की शर्ट, जूते पड़े हुए थे। मौके पर न तो कोई मजदूर मिला और न ही कोई सामान। सड़क किनारे एक गड्डा खुदा हुआ था, जिसमें से घरों से कनेक्शन दिया जा रहा था। पुलिस के साथ विनोद के परिजन भी मौके पर पहुंचे और आसपास रहने वाले लोगों से घटना की जानकारी पूछी, लेकिन किसी ने कुछ भी नहीं बताया।

गजेंद्र ठाकुर 9302303212

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here