हत्‍या का प्रयास करने वाले अज्ञात आरोपियो को पकडने मे रहली पुलिस को मिली सफलता, 2 आरोपी गिरप्‍तार 

हत्‍या का प्रयास करने वाले अज्ञात आरोपियो को पकडने मे रहली पुलिस को मिली सफलता, 2 आरोपी गिरप्‍तार 

दिनांक 21.06.2021 को प्रार्थी जगदीश पटेल (कुर्मी) पिता नाथूराम पटेल उम्र 36 साल निवासी रजवांस थाना रहली को रात करीब 08.15 बजे 02 अज्ञात व्यक्तियो ने प्रार्थी के ऊपर जान से मारने की नियत से फायर किया है जिसकी रिपोर्ट पर थाना रहली में अपराध क्रमांक 489/2021 धारा 307 ताहि का अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

प्रकरण को गंभीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सागर श्री अतुल सिंह (भा0पु0से0) के मार्गदर्शन मे एवं श्रीमान अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय सागर शहर श्री विक्रमसिह कुशवाह, श्रीमान एस0डी0ओ0पी0 रहली श्री अनुराग पांडेय के निर्देशन मे थाना प्रभारी रहली के नेतृत्व मे अज्ञात आरोपियो की पतारसी हेतु टीम बनाई गई।

रहली पुलिस टीम के द्वारा घटना स्थल ग्राम रजवांस क्षेत्र मे सतत् केंप कर बारीकी से हर एक पहलू पर तत्परता पूर्वक गहन एवं ग्राम रजवांस के लोगो से मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछतॉछ की जाने पर एवं सायबर सेल सागर की मदद से संदेहियों के मोबाईल नंबरों की कॉल डिटेल एवं टावर लोकेशन से आज दिनांक 14,07,21 को आरोपी 1-नाथूराम पिता परमानंद कुर्मी उम्र 38 साल नि0 ग्राम रजवांस 2-भोला पिता राधेलाल अहिरवार उम्र 31 साल नि0 ग्राम सर्रा खुर्द को गिरफतार कर न्यायालय पेश किया गया।

उक्त आरोपियों के द्वारा घटना घटित करना स्वीकार किया इस ” अंधे हत्या के प्रयास के कांड’ को थाना रहली पुलिस टीम कार्य सउनि संजय मिश्रा, कार्य प्रआर0 125 दिनेश गोतम, कार्य० प्रआर0 1130 मनोहर,कार्य प्रआर0 690 मोहन,आर0 1691 रवि कुर्मी, आर0 1843 संजय जाट के द्वारा खुलासा करने मे उपरोक्त अधिकारियो एवं कर्मचारियो का सराहनीय एवं महत्तवपूर्ण योगदान रहा।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top