विधायक लारिया ने 16 लाख की राषि के कार्यो का किया भूमिपजन।
नगर पालिका मकरोनिया के वार्ड क्रं. 08 षिवाजी वार्ड में सी.सी.रोड एवं नाली निर्माण कार्यो का हुआ भूमिपूजन
सागर-
मकरोनिया नगर पालिका अतंर्गत वार्ड क्रमांक 08 शिवाजी वार्ड में नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने 16 लाख की राशि से सी.सी.रोड एवं नाली निर्माण के कार्यो का भूमिपूजन किया। भूमिपूजन के दौरान विधायक लारिया ने कहा कि कांगे्रस के 15 महीनों के कार्यकाल में विकास कार्यो के कार्य में ग्रहण लगा रहा परंतु भाजपा सरकार के आ जाने से देश एवं प्रदेश में चारों ओर विकास के कार्य किये जा रहे है। उसी तरह नरयावली के चहुंमुखी विकास का सपना हम सब को मिलकर पूरा करना है अब नरयावली विधानसभा भी विकास के मामले मे पीछे नहीं रहेगी।
विधानसभा में जितने भी विकास कार्य चल रहे है उनमें राशि की कमी भाजपा के कार्यकाल में नहीं आने दी जावेगी परंतु जो भी कार्य हो वह गुणवत्ता पूर्ण एवं समय सीमा में किये जावें।
भूमिपूजन अवसर पर कार्यक्रम के दौरान भाजपा मकरोनिया नगर मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा अध्यक्ष महिला मोर्चा अध्यक्ष भाजपा के जिला एवं मंडल के कार्यकर्ता पूर्व पार्षदगण पूर्व एल्डरमेन वार्डवासी एवं आमजन उपस्थित रहे।