ट्रांसपोर्ट 4 ऑल चैलेंज में सागर के नागरिक ऑनलाइन सर्वे लिंक के माध्यम से सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था सुधारने हेतु अपने-अपने सुझाव दें : सीईओ सागर स्मार्ट सिटी

ट्रांसपोर्ट 4 ऑल चैलेंज में सागर के नागरिक ऑनलाइन सर्वे लिंक के माध्यम से सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था सुधारने हेतु अपने-अपने सुझाव दें : सीईओ सागर स्मार्ट सिटी

सागर के नागरिकों के बहुमूल्य सुझावों से सुधरेगी शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

ऑनलाइन सर्वे के माध्यम से सागर में सार्वजनिक परिवहन को सुरक्षित, आरामदायक, सस्ता और विश्वसनीय बनाने हेतु सभी नागरिक दें सुझाव

सागर-

भारत सरकार के आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा ट्रांसपोर्ट 4 ऑल चैलेंजे लॉन्च किया गया है। सागर स्मार्ट सिटी सीईओ राहुल सिंह राजपूत ने ट्रांसपोर्ट 4 ऑल चैलेंजे अंतर्गत सागर में सार्वजनिक परिवहन को सुरक्षित, आरामदायक, सस्ता और विश्वसनीय बनाने हेतु सागर के नागरिकों से अपने-अपने सुझाव सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा बनाई गई ऑनलाइन सर्वे लिंक https://t.co/IB5RePDswd  या क्यूआर कोड स्कैन कर सर्वे फॉर्म के माध्यम से देने की अपील की है।

सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को विकसित करने में परिवहन विभाग, यातायात पुलिस विभाग, शैक्षणिक संस्थान, ऑटो यूनियन, टेक्सी यूनियन, सिटी बस सर्विस अथॉरिटी, गैर सरकारी संगठन सहित सागर के लोगों की सहायता उनके बहुमूल्य सुझाव के रूप में मिलेगी। जिससे सागर में बेहतर सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को विकसित किया जा सकेगा और सागर की सड़कों पर बढ़ते यातायात दबाव को भी कम करते हुए यातायात को व्यवस्थित किया जा सकेगा।

उल्लेखनीय है की भारत सरकार के आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने परिवहन और विकास नीति संस्थान (Institute for Transportation and Development Policy) के सहयोग से हाल ही में  ट्रांसपोर्ट4ऑल चैलेंज लॉन्च किया है। ट्रांसपोर्ट4ऑल चैलेंज का उद्देश्य सार्वजनिक परिवहन को सुरक्षित, आरामदायक, सस्ता और विश्वसनीय बनाने हेतु शहरों, स्टार्टअप्स और नागरिक समूहों को एक साथ लाना है जो सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने में मदद करेंगे। सुरक्षित और किफायती परिवहन को बढ़ावा देने के प्रयास में यह पहल है।

यह चैलेंज सभी स्मार्ट शहरों, राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के राजधानी शहरों और 5 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों के लिए है। चुनौती के पहले चरण के अंत में 11 शहरों को चुना जाएगा।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top