खुरई में मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने किया 5.31 करोड़ के विकास कार्याें का भूमिपूजन

खुरई में मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने किया 5.31 करोड़ के विकास कार्याें का भूमिपूजन

2.31 करोड़ से होगा वायपास मार्ग पर वृक्षारोपण

सागर-

मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने खुरई में 2.31 करोड़ रूपए लागत के वायपास मार्ग वृक्षारोपण, 2 करोड़ रूपए लागत के मुक्तिधाम विकास और एक करोड़ रूपए लागत के भूतेश्वर मंदिर सौन्दर्यीकरण एवं विकास कार्याें का भूमिपूजन किया। अपने संबोधन में मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि हरा भरा और सुंदर खुरई बनाते हुए इसे विकास में मध्यप्रदेश में नंबर एक पर लाने का संकल्प हम सबको मिलकर पूरा करना है।

खुरई वायपास मार्ग पर वृक्षारोपण करते हुए इस अभियान की शुरूआत कर मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि उत्तर वन मंडल द्वारा खुरई वायपास मार्ग के दोनों तरफ और बीच में 2.31 करोड़ रूपए खर्च कर 12340 पौधे लगाये जाएंगे। सागर के सीसीएफ अमित दुबे और उत्तर वन मंडल के डीएफओ बेनीप्रसाद द्वारा इस कार्य को त्वरित गति से अभियान शुरू करने के लिए धन्यवाद दिया। मंत्री सिंह ने कहा कि उत्तर वन मंडल में साढ़े आठ लाख पौधे लगाने के लक्ष्य में अकेले खुरई विधानसभा क्षेत्र में 5.30 लाख पौधे लगाये गए। वृक्षों से आक्सीजन मिलती है और भूजल का संग्रहण होता है। जीवन के लिए आक्सीजन कितनी जरूरी है, इसका अहसास कोरोना संक्रमण के दौरान हो चुका है। वायपास मार्ग पर नौ किलोमीटर की लम्बाई में जब वृक्षारोपण होगा तो लोगों को ऐसा लगेगा कि मानो वे सड़क पर नहीं बल्कि बगीचे में जा रहे हों।

मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि वन विभाग के अलावा वायपास मार्ग से सटी ग्राम पंचायतें भी वृक्षारोपण करेंगी। उन्होंने यहां वृक्षारोपण के लिए खुरई नगर पालिका को एक करोड़ रूपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कोशिश यही होगी कि इसी बरसात में सारे वृक्ष वायपास मार्ग में लग जायें। खुरई से रजवांस के मार्ग के आसपास भी कहीं वृक्ष नहीं है। अतः इस मार्ग से जुड़ी ग्राम पंचायतें अपने एरिया में वृक्षारोपण जरूर करें। खुरई में जहां भी शासकीय भूमि है, वहां वृक्षारोपण किया जाये।

मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि हर क्षेत्र मंे खुरई नंबर वन पर है। अभी वेक्सीनेशन में भी नंबर वन पर रहे हैं। हमारी कोशिश है कि अगले दो वर्षों में खुरई पूरे प्रदेश में नंबर वन पर हो। इसलिए लगातार विकास कार्य चल रहे हैं।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top