ईद उल जुहा पर्व पर कोविड-19 गाइडलाइन का करें पालन – कलेक्टर सिंह

कलेक्टर , पुलिस अधीक्षक ने ली शांति समिति की बैठक

ईद उल जुहा पर्व पर कोविड-19 गाइडलाइन का करें पालन – कलेक्टर सिंह

सांप्रदायिक सद्भाव  में राहतगढ़ की जिले में पहचान

पुलिस अधीक्षक सिंह

सागर –

  जिले के राहतगढ़ नगर में ईद उल जुहा पर्व के चलते  कलेक्टर दीपक सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह ने स्थानीय जनपद सभा कक्ष में शांति समिति की बैठक ली। जिसमें ईदउलजुहा त्यौहार को लेकर चर्चा की गई।

इस दौरान  कलेक्टर दीपक सिंह ने कहा कि सभी  लोग शासन की गाइडलाइन का पालन करें एवं कोविड के नियमानुसार केवल छह लोग ईदगाह पर नमाज अदा करने जाएं। साथ ही त्यौहार पर एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।

 एसपी अतुल सिंह ने कहा कि सांप्रदायिक सद्भाव मैं राहतगढ़ की पहचान स्थापित है इसी बनाए रखना हम सब का कर्तव्य एवं धर्म होना चाहिए।

 पुलिस अधीक्षक सिंह ने कहा कि ईद त्यौहार की व्यवस्था के लिए नगर में पर्याप्त रूप से पुलिस बल तैनात किया जाएगा।  सभी कानून व्यवस्था का पालन करें तथा शांति सद्भावना के साथ त्यौहार मनाएं।

 बैठक में विनोद ओसवाल मुफ्ती मोहम्मद मुस्तफा हाजी उवेश  संजय जैन मौलवी फारुख चांदमियां कुरैशी युसूफ मंसूरी नहीम मंसूरी एसडीएम रमेश पांडेय तहसीलदार आरएन चौधरी नायब तहसीलदार आदर्श जैन एसडीओपी डीएस बैस सीएमओ आरसी अहिरवार सीईओ  एसके प्रजापति टीआई आनंद राज सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top