भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक विधायक लारिया की उपस्थिति में हुई संपन्न

0
47

ग्राम कर्रापुर में भाजपा मकरोनिया ग्रामीण मंडल की बैठक

सागर-

भारतीय जनता पार्टी के आहवान पर प्रत्येक मंडल की कार्यसमिति की बैठक में नरयावली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मकरोनिया ग्रामीण मंडल की बैठक आज ग्राम कर्रापुर में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक प्रदीप लारिया ने बैठक को संबोधित करते हुये विधायक लारिया ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पार्टी के रीढ की हडडी है, भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी की निष्ठा के कारण ही आज केन्द्र एवं राज्य में सरकार के रूप में स्थापित है। पार्टी कार्यकर्ताआंे को केन्द्र सरकार की योजनाओं एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना चाहिये, पार्टी कार्यकर्ताओं के विचार प्रदेश एवं केन्द्र में पहुंचे इसके लिये ही पार्टी द्वारा मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित कराने का निर्णय लिया गया है। कार्यसमिति बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष जाहर सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष तुलसीराम पाण्डे मंडल प्रभारी जयंती मौर्य एवं हरिओम केशरवानी ने अपने विचार रखे। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के मकरोनिया ग्रामीण मंडल के महामंत्री उपाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी के सदस्य पार्टी के पूर्व पदाधिकारीगण जिला पदाधिकारीगण एवं निष्ठावान भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष दिलीप नायक ने एवं संचालन नेकसिंह ठाकुर ने तथा आभार लखनसिंह पवार ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here