विश्व योग दिवस : हमेशा करे योग और रहे निरोग – योगाचार्य  विष्णु आर्य

khabarkaasar

June 21, 2021

होम मध्यप्रदेश सागर / बुंदेलखंड राजनीति अपराध / क्राइम रिपोर्ट धर्म/अध्यात्म सोशल भारत स्पोर्ट्स खाकी MP जनसंपर्क फीड

विश्व योग दिवस : हमेशा करे योग और रहे निरोग – योगाचार्य  विष्णु आर्य

विश्व योग दिवस : हमेशा करे योग और रहे निरोग – योगाचार्य  विष्णु आर्य सागर – सातवें विश्व योग दिवस पर योग ...

विज्ञापन
Photo of author

khabarkaasar

Post date

Published on:

| खबर का असर

विश्व योग दिवस : हमेशा करे योग और रहे निरोग – योगाचार्य  विष्णु आर्य

सागर –

सातवें विश्व योग दिवस पर योग निकेतन योग प्रशिक्षण संस्थान साग़र में  योग के क्षेत्र मे स्थापित राज्यस्तरीय रामजी महाजन एवं स्वामी विवेकानन्द योग पुरस्कार प्राप्त योगाचार्य  विष्णु आर्य के निर्देशन में योग कार्यक्रम का आयोजन कोविड गाईड लाईन का पालन के साथ किया गया।

आन लाईन कार्यक्रम भी प्रसारित हुआ। केंट बोर्ड ने इसका

योगाचार्य विष्णु आर्य ने कहा कि आज विश्व योग दिवस है। हम एक ही दिन योग नही करे। नियमित अभ्यास से ही हमे लाभ मिलेगा। कोरोना आपदा के कठिन दौर में योग विज्ञान हमारी क्षमता बढ़ाने में कारगर साबित हुआ है। योग हमारी शारीरिक ,मानसिक और आध्यात्मिक उन्नति का माध्यम है। योग हमे अनुशासन सिखाता है। वास्तव में योग एक जीवन शेली है जिसे अपनाना चाहिये । योग की  हमारी सनातन सँस्कृति रही है। इस सँस्कृति को  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व योग दिवस के माध्यम से जनजन तक पहुचाने और पुनर्स्थापित करने का काम किया है। आज योगदिवस पर अभी से आग्रह है कि योग विज्ञान को अपनाए और स्वस्थ्य व खुशहाल रहे।

इस मौके पर योग निकेतन के अध्यक्ष रामनारायण यादव, महेश नेमा, अंमित  गुप्ता, सुबोध आर्य, बद्री सोनी, पी एल सोनी, सुभाष स्वर्णकार, कमलेश नामदेव, संदीप सोनी, विंनोद सोनी,और सन्तोष जैन, महेश साहू सहित सभी सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Comment