Monday, January 12, 2026

गरीबों की सेवा और प्रकृति संरक्षण का संकल्प लेकर सेवादल ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

Published on

गरीबों की सेवा और प्रकृति संरक्षण का संकल्प लेकर सेवादल ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

सागर-

कोरोना महासंकट के कारण पूरे देश में व्याप्त आर्थिक संकट में कांग्रेस सेवादल ने आज 50 वें दिन भी अपने सेवा अभियान को जारी रखा। सेवादल ने ढूंडा महावीर मंदिर के प्रागंण पर 20 जरूरतमंद-गरीब-मजदूर परिवारों की महिलाओं को राशन वितरित किया।राशन में आटा-दाल-चावल-बिस्किट-दूध आदि वितरित किया जाता है।

तत्पश्चात वही सेवादल परिवार ने पीपल और बरगद के 6 पोधे लगाकर उनकी देखरेख की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली।

आज राहुल गांधी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के जन्मदिन के अवसर पर सेनेटाइजर, मास्क आदि भी इन जरूरतमंद परिवारों को भी वितरित किया गया।

इस अवसर पर शहर अध्यक्ष सेवादल सिंटू कटारे ने कहा कि निसहायों की मदद और प्रकृति को संरक्षित रखना ही मानव धर्म है,राहुल जी के जन्मदिन पर यह दोनो कार्य करके हम सब उनकी दीर्घायु और निरोगी जीवन की कामना करते है।

सोशल डिस्टेसिंग का विशेष ध्यान रखते हुये इन परिवारों को कोरोना से बचाव में प्रयुक्त अन्य सावधानियों से भी जागृत किया गया।

सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे के साथ नितिन पचौरी,जयदीप यादव,रामगोपाल यादव,अरविंद राजपूत, शूभम उपाध्याय अजय ठाकुर,आदर्श यादव आदि सेवादल सदस्य उपस्थित रहे।

Latest articles

बंडा सिविल अस्पताल में सिजेरियन प्रसव सुविधा शुरू, स्वास्थ्य टीम ने कलेक्टर का माना आभार

सागर। शासन की परिकल्पना को स्वास्थ्य सुविधायों के अतिमहत्वपूर्ण आयाम के रूप में नवीन...

सागर के कोतवाली क्षेत्र में चले चाकू तलवारें, गौकशी के आरोप

सागर। थाना कोतवाली क्षेत्र के परकोटा इलाके में मक्का मस्जिद के पास रहने वाले...

इंदौर: न्याय यात्रा में पहुँचे सागर से बड़ी संख्या में कांग्रेसी

इंदौर: न्याय यात्रा में पहुँचे सागर से बड़ी संख्या में कांग्रेसी इंदौर भागीरथपुरा में दूषित...

बीएमसी के डॉ. वृषभान रेडियोलॉजिस्ट अवार्ड से सम्मानित

बीएमसी के डॉ. वृषभान रेडियोलॉजिस्ट अवार्ड से सम्मानित सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के रेडियोलॉजी विभाग...

More like this

बंडा सिविल अस्पताल में सिजेरियन प्रसव सुविधा शुरू, स्वास्थ्य टीम ने कलेक्टर का माना आभार

सागर। शासन की परिकल्पना को स्वास्थ्य सुविधायों के अतिमहत्वपूर्ण आयाम के रूप में नवीन...

सागर के कोतवाली क्षेत्र में चले चाकू तलवारें, गौकशी के आरोप

सागर। थाना कोतवाली क्षेत्र के परकोटा इलाके में मक्का मस्जिद के पास रहने वाले...

इंदौर: न्याय यात्रा में पहुँचे सागर से बड़ी संख्या में कांग्रेसी

इंदौर: न्याय यात्रा में पहुँचे सागर से बड़ी संख्या में कांग्रेसी इंदौर भागीरथपुरा में दूषित...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।