हड़ली  गोशाला को शत-प्रतिशत बनाएंगे आत्मनिर्भर -कलेक्टर सिंह

कलेक्टर सिंह ने नवजात बछड़े को किया दुलार

हड़ली  गोशाला को शत-प्रतिशत बनाएंगे आत्मनिर्भर -कलेक्टर सिंह

सागर –

कलेक्टर दीपक सिंह ने हड़ली भ्रमण के दौरान हड़ली की गौशाला का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान कलेक्टर दीपक सिंह ने नवजात बछड़े को दुलार किया। उन्होंने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉक्टर इच्छित गढ़पाले के साथ हड़ली गौशाला का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सिंह ने गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने आजिविका मिशन के परियोजना अधिकारी हरीश दुबे को निर्देश दिए कि यह गौशाला को अत्याधुनिक गौशाला बनाने के लिए जो भी संभव हो उसके लिए कार्य योजना तैयार की जावे। जिससे स्व सहायता समूह की महिलाओं की आमदनी शासन की मंशा अनुरूप दुगनी हो सके।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top