Monday, January 12, 2026

घनश्याम अब स्वस्थ है और कुपोषण मुक्त है

Published on

घनश्याम अब स्वस्थ है और कुपोषण मुक्त है

पोषण पुनर्वास केंद्र से आई माता-पिता के चेहरे पर ख़ुशी

सागर –

राज्य शासन के द्वारा कुपोषण मुक्त मध्य प्रदेश की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। हर बच्चे के लिए उचित पोषण, गंभीर और कमजोर बच्चों की देखभाल के लिए सामुदायिक और स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत करने के लिए काम किया जा रहा है।

महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत सागर के बाल विकास परियोजना अधिकारी के मार्गदर्शन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुगीता ठाकुर द्वारा सागर के तिली वार्ड आंगनवाड़ी केन्द्र में घनश्याम पटेल नामक बच्चे का सैम ग्रेड अति कुपोषित में भर्ती हुआ। भर्ती के समय घनश्याम का वज़न 7.130 किलोग्राम पंजीयन किया गया।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा बताया गया कि, घनश्याम को 18 जनवरी 2021 को जिला चिकित्सालय स्थित एनआरसी में भर्ती किया गया और वह चौदह दिन पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती रहा। इसके बाद 31 जनवरी 2021 को उसे डिस्चार्ज किया गया। डिस्चार्ज के समय बालक का वज़न 8 किलोग्राम था। 14 दिनों में ही उचित निगरानी के कारण बच्चे की सेहत में लगातार सुधार हुआ और वह धीरे-धीरे कुपोषण मुक्त होता गया।

वर्तमान में बालक का बालक का वजन 9.10 किलोग्राम है और अब वह सामान्य श्रेणी में आ गया है। परियोजना अधिकारी ने बताया कि, बालक की स्थिति पहले से बहुत अच्छी है। बच्चे के पिता राम पटेल ने बताया कि, जन्म के समय बच्चे का वज़न 2.5 किलोग्राम था। वे घनश्याम के स्वास्थ्य में इस प्रकार सुधार देखकर बेहद ख़ुश हैं। और पोषण पुनर्वास केंद्र, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित समस्त प्रशासन को बहुत बहुत धन्यवाद देते हैं। बता दें कि, घनश्याम के पिता राम पटेल मज़दूरी करते हैं और माँ श्रीमती पूजा पटेल गृहणी हैं।

उन्होंने कहा कि, वे अब आवश्यकता पढ़ने पर अन्य व्यक्तियों को भी आंगनवाड़ी और पोषण पुनर्वास केंद्र जाने की सलाह देंगे। राज्य शासन द्वारा चलाए जा रहे ये पोषण पुनर्वास केंद्र किसी वरदान से कम नहीं अपने बच्चे की सेहत में इस प्रकार सुधार देखकर माता पिता बेहद ख़ुश हैं।

Latest articles

बंडा सिविल अस्पताल में सिजेरियन प्रसव सुविधा शुरू, स्वास्थ्य टीम ने कलेक्टर का माना आभार

सागर। शासन की परिकल्पना को स्वास्थ्य सुविधायों के अतिमहत्वपूर्ण आयाम के रूप में नवीन...

सागर के कोतवाली क्षेत्र में चले चाकू तलवारें, गौकशी के आरोप

सागर। थाना कोतवाली क्षेत्र के परकोटा इलाके में मक्का मस्जिद के पास रहने वाले...

इंदौर: न्याय यात्रा में पहुँचे सागर से बड़ी संख्या में कांग्रेसी

इंदौर: न्याय यात्रा में पहुँचे सागर से बड़ी संख्या में कांग्रेसी इंदौर भागीरथपुरा में दूषित...

बीएमसी के डॉ. वृषभान रेडियोलॉजिस्ट अवार्ड से सम्मानित

बीएमसी के डॉ. वृषभान रेडियोलॉजिस्ट अवार्ड से सम्मानित सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के रेडियोलॉजी विभाग...

More like this

बंडा सिविल अस्पताल में सिजेरियन प्रसव सुविधा शुरू, स्वास्थ्य टीम ने कलेक्टर का माना आभार

सागर। शासन की परिकल्पना को स्वास्थ्य सुविधायों के अतिमहत्वपूर्ण आयाम के रूप में नवीन...

सागर के कोतवाली क्षेत्र में चले चाकू तलवारें, गौकशी के आरोप

सागर। थाना कोतवाली क्षेत्र के परकोटा इलाके में मक्का मस्जिद के पास रहने वाले...

इंदौर: न्याय यात्रा में पहुँचे सागर से बड़ी संख्या में कांग्रेसी

इंदौर: न्याय यात्रा में पहुँचे सागर से बड़ी संख्या में कांग्रेसी इंदौर भागीरथपुरा में दूषित...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।