Monday, January 12, 2026

भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया गया लोकतंत्र प्रहरी (मीसा बंदियों) का सम्मान

Published on

भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया गया लोकतंत्र प्रहरी (मीसा बंदियों) का सम्मान

सागर-

26 जून 1975 को तात्कालिक प्रधानमंत्री इंद्रा ग़ांधी द्वारा  देश में आपातकाल लगाकर देश के सभी विपक्षी दलों के नेताओ को जेल में बंद कर दिया था

इस तानाशाही फैसले के विरोध में भारतीय जनता पार्टी इस दिन को कालादिवस के रूप में मानती है एवं इस फैसले  के  विरोध में आवाज बुलंद करने वाले लोकतंत्र प्रहरी मीसा बंदियों एवं उनके परिजनों का सम्मान करती है  इसी तारतम्ब में भारतीय जनता पार्टी  जिला सागर द्वारा आज धर्मा स्तिथ कार्यालय में   लोकतंत्र प्रहरी मीसा बंदियों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्यअतिथि के रूप में सागर विधायक शैलेन्द्र जैन जी विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया जी पूर्व सांसद लक्ष्मी नारायण यादव जी एड. कृष्णवीर सिंह ठाकुर रहे

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए गौरव सिरोठिया  ने कहा कि

मीसा बंदी सम्मान समारोह

25 जून 1975 में लगे आपातकाल के दौरान

इंद्रा गांधी ने स्वयं को सर्वस्व साबित करने के लिए  देश को  आपातकाल नुमा काला धब्बा थोपा ऐसे समय में लोकतंत्र की रक्षा के लिए आगे  हमारे अनेको  राष्ट्रवादी लोकतांत्रिक सेनानी मीसा बंदियों का  सम्मान कर हम गौरवान्वित महसूस कर रहे है

एड. कृष्णवीर सिंह ठाकुर जी ने तत्कालीन समय के संस्मरणों को सांझा करते हुए बताया कि मीसा बंदियों के बलिदानों से ही लोकतंत्र की रक्षा हो पाई है देश में आपातकाल जैसा बर्बरतापूर्ण व्यवहार हुआ था वैसा तानाशाही काल में भी नही हुआ होगा

पूर्व सांसद सांसद लक्ष्मी नारायण यादव जी ने कहा कि आज के युवाओं को बताना जरूरी है कि आपात काल के दौरान हमारे नेताओं को क्या क्या यातनाएं

 झेलनी पड़ी एवं लगभग 19 माह  तक जेलों में रहना पड़ा

मुख्य अतिथि विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा कि आपातकाल के दौरान हुई अत्याचार की घटनाएं स्वतंत्रता संग्राम की लंबी लड़ाई में अंग्रेजो द्वारा किये गए अनुमाषिक व्यवहार की यांदे ताजा करती है इसलिए आपातकाल को समाप्त करने के लिए किया गया संघर्ष आजादी की दूसरी लड़ाई ही थी

कार्यक्रम में मीसा बंदी एड. कृष्णवीर सिंह ठाकुर पूर्व सांसद सांसद लक्ष्मी नारायण यादव

मनोहरलाल गुप्ता पूर्व सांसद सांसद लक्ष्मी नारायण नामदेव विनोद तिवारी ज्ञानचंद जैन जुवैदा बेगम शबाना रही कुसुम बाई का शाल फल अंग वस्त्र पहनकर सम्मान किया गया गया कार्यक्रम के दौरान सभी ने हाथों में काली पट्टी बांध रखी थी कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री श्याम तिवारी ने किया एवं आभार सेवा ही संगठन प्रभारी शैलेश केशरवानी ने व्यक्त किया  कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष लक्मन सिंह कमलेश बघेल जगन्नाथ गुरैया व्रन्दावन अहिरवार मनीष चौबे अंशुल हर्षे नीरज जैन गोलू विकास वेलपुरकर  यश अग्रवालसोनल सोनी उपस्थित रहे उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी

Latest articles

योग से आत्मविश्वास,  आत्मशक्ति, स्फूर्ति बढ़ती है – मंत्री गोविंद राजपूत

योग से आत्मविश्वास,  आत्मशक्ति, स्फूर्ति बढ़ती है - मंत्री गोविंद राजपूत सागर। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत...

सागर पुलिस की जनहित एडवाइजरी : चाइनीज मांझा न स्वयं उपयोग करें, न किसी को करने दें — जान है तो जहान है

सागर पुलिस की जनहित एडवाइजरी : चाइनीज मांझा न स्वयं उपयोग करें, न किसी...

Sagar News: पूर्व प्रधानमंत्री पं.लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर शहर सेवादल ने किया स्मरण

पूर्व प्रधानमंत्री पं.लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर शहर सेवादल ने किया स्मरण सागर। शहर...

More like this

योग से आत्मविश्वास,  आत्मशक्ति, स्फूर्ति बढ़ती है – मंत्री गोविंद राजपूत

योग से आत्मविश्वास,  आत्मशक्ति, स्फूर्ति बढ़ती है - मंत्री गोविंद राजपूत सागर। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत...

सागर पुलिस की जनहित एडवाइजरी : चाइनीज मांझा न स्वयं उपयोग करें, न किसी को करने दें — जान है तो जहान है

सागर पुलिस की जनहित एडवाइजरी : चाइनीज मांझा न स्वयं उपयोग करें, न किसी...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।
error: Content is protected !!