सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया बने सागर जिले के प्रभारी मंत्री-मंत्री श्री भदौरिया के विषय में कुछ जानकारी

0
302

अरविंद सिंह भदौरिया का जन्म 9 अगस्त, 1968 को हुआ,उन्होने एम.ए., एल.एल.बी. और पीएचडी तक शिक्षा प्राप्त की

डॉ. भदौरिया दस वर्ष तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रहे। 1987 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् भिण्ड के नगर अध्यक्ष, 1988 में एम.जे.एस. कॉलेज के छात्र संघ के अध्यक्ष का चुनाव लड़ा, 1990-95 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री एवं 1995-2003 में प्रदेश संगठन मंत्री रहे। सन् 2003-2004 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश संगठन मंत्री एवं 2004-2005 में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 2005 से पांच बार भा.ज.पा मध्यप्रदेश के प्रदेश मंत्री, महामंत्री भा.ज.पा. और मध्यप्रदेश अंतर्राज्यीय छात्र जीवन दर्शन से संबद्ध रहकर बस्तियों में संस्कार केन्द्रों, स्वास्थ्य शिविरों और युवा गतिविधियों का संचालन किया। उन्होंने विश्वविद्यालय संशोधन के विरोध में आंदोलन एवं जेल यात्रा की। डॉ. भदौरिया उपाध्यक्ष भा.ज.पा मध्यप्रदेश तथा रेडक्रास सोसाइटी मध्यप्रदेश इकाई के वाइस प्रेसीडेंट भी हैं। सन् 2008 में तेरहवीं विधानसभा के लिए सदस्य निर्वाचित हुए।

डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया सन् 2018 में दूसरी बार भिण्ड जिले की अटेर विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए। डॉ. भदौरिया ने 2 जुलाई 2020 को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्री-मण्डल में मंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

ख़बर✍️ गजेंद्र सिंह सागर 9302303212

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here