क्षेत्रीय केंद्र सागर में सर्व धर्म प्रार्थना सभा का हुआ आयोजन कोरोना में दिवंगतो को दी श्रद्धांजलि

क्षेत्रीय केंद्र सागर में सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ
सागर/ कोविड 19 के संक्रमण और दुष्प्रभावों से बहुतों ने अपनों को खोया है। मध्यप्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय भोपाल के क्षेत्रीय केंद्र सागर में आज सर्व धर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया।
क्षेत्रीय केंद्र निर्देशक प्रो दिवाकर सिंह राजपूत इस अवसर पर उन सभी दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि पूरे विश्व से इस महामारी का निदान हो, इस हेतु हम सभी को प्रार्थना भी करनी है और सभी सुरक्षा मानकों का ध्यान भी रखना है। जागरूकता एवं श्रद्धांजलि के लिए यह पहल सराहनीय है। प्रार्थना के साथ जागरूकता भी है।
सर्व धर्म प्रार्थना सभा में क्षेत्रीय केंद्र निर्देशक प्रो दिवाकर सिंह राजपूत, श्री रंजीत ठाकुर, वीरेन्द्र चडार, अभय सिंह, नीतेश कन्नोजिया, पवन बाथरे आदि ने प्रार्थना की और दो मिनिट का मौन रखा।

Ad 1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here