सागर स्मार्ट सिटी इन्क्यूबेशन सेंटर, स्टार्टअप  पार्क के ऑनलाइन प्रोग्राम

सागर स्मार्ट सिटी इन्क्यूबेशन सेंटर, स्टार्टअप  पार्क के ऑनलाइन प्रोग्राम  स्टार्टअप आइडिया-थॉन 2021  कार्यक्रम में  शहर के  विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी हुए  शामिल I

सागर-

सागर शहर मैं  स्टार्टअप को प्रोत्साहित  करने के लिए स्थापित किए गए स्पार्क इनक्यूबेशन सेंटर द्वारा शहर के 50 से भी ज्यादा विद्यार्थियों के बीच  ऑनलाइन “आइडिया-थॉन” का कार्यक्रम आयोजित किया गया I  आइडिया-थॉन एवं स्टार्टअप के एक्सपर्ट ने बच्चों को  स्टार्टअप  के बारे में समझाते हुए बताया कि स्टार्टअप मुख्यता किसी समस्या का समाधान करते हैं और वह एक व्यापक रूप में लोगों तक पहुंचने में सक्षम होते हैं , कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए एक्सपर्ट ने बच्चों को बताया कि  स्पार्क इनक्यूबेशन सेंटर   स्टार्टअप की मदद करने के लिए सागर शहर में खोला गया है Iकार्यक्रम में बच्चों ने जाना कि वह  किन बातों को ध्यान में रखते हुए एक स्टार्टअप  आईडिया बना सकते हैं ,  एक अच्छा स्टार्टअप लोगों की जरूरतों या उनकी समस्याओं के समाधान को ध्यान में रखते हुए बनाया जा सकता है, आप गूगल में सर्च कर के भी एक अच्छे स्टार्टअप आइडिया के बारे में खोज कर सकते हैं ,अपनी रुचि एवं अपनी कार्यकुशलता को ध्यान में रखकर  एक अच्छे स्टार्टअप आइडिया को जनरेट कर सकते हैं I एक्सपर्ट  ने  स्पार्क  इनक्यूबेशन सेंटर द्वारा आइडिया-थॉन का कार्यक्रम  स्कूली बच्चों के साथ करने काअपना उद्देश्य बताया ,  उन्होंने कहा कि अगर अभी से बच्चे स्टार्टअप की ओर आकर्षित होते हैं तो उन्हें भविष्य में सफलता प्राप्त करने में आसानी होगी, उनके अनुसार अभी किए गए आईडीए में  “कॉस्ट ऑफ फेलियर”  कम होता है,  उम्र कम होने के कारण बच्चों में जोश भी ज्यादा होता है ,उनके ऊपर किसी प्रकार का आर्थिक दबाव भी नहीं होता और  उनके कम उम्र में स्टार्टअप शुरू करने से वह अपनी गलतियों को सुधार करके  सफलता को प्राप्त कर सकते हैं I  कार्यक्रम में बच्चों के साथ माइक्रोसॉफ्ट ,याहू, फेसबुक ,गूगल ,टाइम मैगजीन,  और  डेल जैसे स्टार्टअप की  सफलता की कहानियों से साझा किया गया और उन्हें प्रोत्साहित किया गया कि आप भी उन्हीं के प्रकार अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं कार्यक्रम का अंत करते हुए तिवारी ने बच्चों से वादा किया कि वह आगे भी इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से  उनका मार्गदर्शन करते रहेंगे I

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top