मेडिकल स्टोरों में अनियमितताओं की शिकायतों की बाद जांच प्रारंभ

मेडिकल स्टोरों में अनियमितताओं की शिकायतों की बाद जांच प्रारंभ

सागर-

सागर जिले  एवं तहसील में संचालित मेडिकल स्टोरों में अधिक भीड़ होना पाये जाने , फार्मासिस्ट अनुपस्थित पाए जाने एवं नियमानुसार अन्य अनियमितताएं की जा रही है की शिकायत लगातार प्राप्त हो रही है शिकायत मिलने के उपरांत कलेक्टर दीपक सिंह ने समस्त अनुविभागीय  अधिकारियों को निर्देशित किया कि तत्काल समस्त मेडिकल स्टोरों की जांच की जाए  शिकायतें सही  मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जावे।

कलेक्टर सिंह के निर्देश पर

सभी अनुविभागीय दंडाधिकारी एवं तहसीलदारो ने अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों के साथ  मेडिकल शॉप्स की जांच प्रारंभ की गई।

अनुविभागीय अधिकारी पवन बारीया ने पुलिस अधिकारियों के साथ नगर पालिका क्षेत्र में प्रकाश मेडिकल स्टोर एवं रचना मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया,निर्धारित चेक लिस्ट के अनुसार पंचनामा तैयार किया गया एवं अग्रिम कार्रवाई हेतु ड्रग इंस्पेक्टर को प्रेषित किया।

नगर पुलिस अधीक्षक शहर  कुशवाहा  नगर पुलिस अधीक्षक मकरोनिया एंव अनुभाग के समस्त एस.डी.ओ.पी के द्वारा एस.डी.एम एंव तहसीलदार  के साथ शहर एंव देहात के समस्त मेडीकल शाॅप चैक किये जा रहे  है।

सागर  में दो मेडिकल स्टोरों को सील किया गया ।वही

रहतगढ़ अनुभाग मैं  रहतगढ़ मे 04 , नरयावली मे 02 चैक किये गये

देवरी अनुभाग मैं  केसली मे 04 , गौरझामर मे 01

खुरई अनुभाग मैं मालथौन मे 03 , खुरई 03

रहली अनुभाग मैं रहली मे 04 चैक किये गये जिसमे से 01 को सील किया गया ।

बीना अनुभाग  मैं बीना मे 01 सील किया गया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here