कलेक्टर सिंह ने बताई ब्लैक फंगस से संबंधित कार्य योजना

कलेक्टर सिंह ने बताई ब्लैक फंगस से संबंधित कार्य योजना

सागर-

कलेक्टर दीपक सिंह ने बताया कि, ब्लैक फंगस के इलाज से संबंधित एक ट्रीटमेंट कमेटी बनायी गई है, जिसमें ऑप्थ्ल्मोलॉजी डिपार्टमेंट के प्रोफ़ेसर डॉक्टर प्रवीण खरे, मैडिसन डिपार्टमेंट की एसोसिएट प्रोफ़ेसर डॉक्टर ज्योति तिवारी, ईएनटी डिपार्टमेंट से एसोसिएट प्रोफ़ेसर डॉक्टर नीतू बजाज शामिल हैं। उन्होंने बताया कि, ब्लैक फंगस के उपचार से संबंधित वार्ड नंबर 26 में दस बेड रिज़र्व रखे गए हैं।

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में ऑक्सिजन की स्थिति के बारे में कलेक्टर सिंह ने बताया कि, यहाँ एलएमओ टैंक की उपलब्धता -26 किलो लीटर, डी- टाइप सिलेंडर -203 , बी- टाइप सिलेंडर- 55 और

वर्तमान स्थिति में प्रतिदिन ऑक्सीजन की आवश्यकता- 8 किलोलीटर है। जबकि, पीक के समय में ऑक्सीजन की आवश्यकता 9 किलोलीटर की होती है। उन्होंने कहा कि, आगामी दो माह में 480 किलोलीटर ऑक्सीजन की आवश्यकता होगी।

कलेक्टर सिंह ने बताया कि सागर ज़िले में ऐसे व्यक्ति जिन्हें वैक्सीनेशन का प्रथम डोज़ लग चुका है, उनकी संख्या 3,33,758 है। इसी प्रकार सैकंड डोज़ पूर्ण होने वाले व्यक्तियों की संख्या 50,800 है। कलेक्टर सिंह ने बताया कि 15 मई को प्रथम डोज़ वैक्सीनेशन की संख्या 653 है जबकि द्वितीय डोज़ वाले व्यक्तियों की संख्या 278 है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here