जिला कलेक्टर दीपक सिंह ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

जिला कलेक्टर दीपक सिंह ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

जिला अस्पताल के सी टी स्कैन सेंटर में 1800 रू में नागरिक करा सकेंगे लंग्स का सी टी स्कैन

सागर –

कोविड – 19 संक्रमण की रोकथामध्बचाव हेतु जिला चिकित्सालय तिली सागर में की गई व्यवस्थाओं का जिला कलेक्टर दीपक सिंह ने जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सिंह ने कोरोना मरीजों हेतु उपलब्ध आईसीयू, एसडीयू बेड्स की संख्या, ऑक्सीजन एवं आवश्यक मेडिसिन्स की उपलब्धता आदि की जानकारी ली। पश्चात जिला चिकित्सालय के महिला मेडिसिन वार्ड एवं पुरुष मेडिसिन वार्ड का निरीक्षण कर दोनों वार्डों के मरीजों को पुरुष मेडिसिन वार्ड में बेड्स की संख्या बढ़ा कर सिफ्ट करने हेतु निर्देशित किया एवं  महिला मेडिसिन वार्ड को पूरी तरह सेपरेट कर 30 बेड का कोरोना वार्ड बनाएं जहाँ कोरोना मरीजों हेतु अलग से आने जाने हेतु रास्ता हो। इसके साथ ही 8 प्राइवेट रूम्स को भी शीघ्र तैयार कराने के निर्देश दिए। जिससे बढ़ते कोरोना मरीजों के इलाज हेतु बेड्स की उपलब्धता सुनिश्चित  की जा सके।

इसके साथ ही जिला चिकित्सालय में एमआरआई सीटीस्कैन हेतु उपलब्ध अत्याधुनिक 16 स्लाइस हाई रिवोल्युशन मशीन द्वारा जिला चिकित्सालय में भर्ती ओपीडी, आईपीडी मरीजों की सीटी एचआरसीटी चैस्ट जाँच(लंग्स सीटी स्कैन से इन्फेक्शन की जाँच) मात्र रूपये 933ध्- में एवं शाम 7 बजे से रात्री 10 बजे तक अन्य बाहरी मरीजों की रुपये 1800ध्- में सीटी एचआरसीटी चैस्ट जाँच(लंग्स सीटी स्कैन से इन्फेक्शन की जाँच) की जा सकेगी।

इसके पश्चात बीड़ी अस्पताल में बनाये गये कोरोना आइसोलेसन सेंटर का भी निरीक्षण कर यहाँ की व्यवस्थाओं का जायजा लिया व दवाइयां, साफ-सफाई, खाना-पानी, स्टॉफ आदि का विशेष ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया।

नवोदय विद्यालय के 67 कमरों में 134 बेडो के बनाये गये आइसोलेसन सेंटर का भी निरीक्षण किया।

इस दौरान आयुक्त नगर पालिक निगम आर पी अहिरवार, सिटी मजिस्ट्रेट सी एल वर्मा, एसडीएम पवन वारिया, सीएमऐचो सुरेश बौद्ध, उपायुक्त प्रणय कमल खरे आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here