होम मध्यप्रदेश सागर / बुंदेलखंड राजनीति अपराध / क्राइम रिपोर्ट धर्म/अध्यात्म सोशल भारत स्पोर्ट्स खाकी MP जनसंपर्क फीड

रेमडेसिविर इंजेक्शन के 15 बाक्स में सागर को मिले कुल 720 इंजेक्शन

रेमडेसिविर इंजेक्शन के 15 बाक्स में सागर को मिले कुल 720 इंजेक्शन राज्य शासन द्वारा लगातार सुनिश्चित की जा रही आवश्यक संसाधनों ...

विज्ञापन

Published on:

| खबर का असर

रेमडेसिविर इंजेक्शन के 15 बाक्स में सागर को मिले कुल 720 इंजेक्शन

राज्य शासन द्वारा लगातार सुनिश्चित की जा रही आवश्यक संसाधनों की आपूर्ति

सागर –

कोरोना संक्रमितों के इलाज हेतु उपयोग में लाए जाने वाले 720 रेमडेसिविर इंजेक्शन को स्टेट प्लेन के माध्यम से सागर की ढाना हवाई पट्टी पहुंचे। यहाँ कलेक्टर दीपक सिंह के निर्देश पर  औषधि निरीक्षक प्रीत स्वरूप ने 15 बाक्सों में कुल 720 इंजेक्शन प्राप्त किये।

कोरोना मारामारी के इस दौर में राज्य शासन द्वारा कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार हेतु अत्यावश्यक संसाधनों की आपूर्ति के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इसी तारतम्य में रविवार को रेमडेसिवीर इंजेक्शन के 15 बॉक्स ढाना हवाई पट्टी पहुंचे।उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा रेमडेसिविर इंजेक्शन के बॉक्स को तत्काल हवाई जहाज और हेलीकॉप्टर के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जिलों में त्वरित रूप से पहुंचाया गया। सागर में कलेक्टर दीपक सिंह के निर्देश पर औषधि निरीक्षक  प्रीत स्वरूप, डॉ अजेन्द्रनाथ प्रजापती  अरुण प्रजापति द्वारा ढाना हवाई पट्टी से रेमडेसिवीर इंजेक्शन के 15 बॉक्स   में 720 इंजेक्शन प्राप्त किये गये। मुख्यमंत्री चैहान के निर्देशन में प्रदेश में कोरोना संक्रमण के विरूद्ध चल रही इस लड़ाई में संसाधनों की निरंतरता बनाये रखने के लिये अथक प्रयास किये जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों के फलस्वरूप आज सागर सहित प्रदेश के अन्य जिलों को रेमडेसिवीर इंजेक्शन प्राप्त हुए हैं।

[wps_visitor_counter]