घर-घर सर्वे में 7000 से अधिक परिवारों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण
सागर –
बढ़ते कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए कलेक्टर दीपक सिंह ने नगर निगम क्षेत्र ,मकरोनिया क्षेत्र, एवं कैंट क्षेत्र में घर-घर सर्वे कर सर्दी खांसी बुखार वाले व्यक्तियों को चिन्हित करने के निर्देश दिए गए थे ।
कलेक्टर सिंह के निर्देश पर महिला बाल विकास की जिला परियोजना अधिकारी श्रीमती रंजना बुधौलिया ने बताया कि नगर निगम ,मकरोनिया, एवं कैंट क्षेत्र के समस्त 90 वार्डों में महिला बाल विकास विभाग एवं नगर निगम के द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ,सहायिका ,आशा एवं नगर निगम के राजस्व विभाग के द्वारा सर्वे का कार्य प्रारंभ किया गया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि गत दिवस तक 7229 परिवारों का का सर्वे किया गया जिसमें 22722 व्यक्तियों का परीक्षण किया गया। जिसमें 60 वर्ष से ऊपर व्यक्तियों की संख्या 2959 का परीक्षण किया गया ।सर्वे के दौरान बाहर से आए व्यक्तियों का सर्वे भी किया जा रहा है जिसमें ज्ञात हुआ कि 14 व्यक्ति बाहर से आकर कोलेंटाइन किए गए हैं।
श्रीमती रंजना बुधौलिया ने बताया कि सर्वे के दौरान 45 वर्ष से अधिक व्यक्तियों की संख्या 7193 का भी सर्वे किया गया ।जिसमें से 3685 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाया गया है। श्रीमती बुधौलिया ने बताया कि यह सर्वे का कार्य निरंतर जारी रहेगा।