उर्जा मंत्री श्री तोमर मकरोनिया स्थित श्रम कल्याण केन्द्र पहुंचे

0
50

संभागीय जनसम्पर्क कार्यालय, सागर (म.प्र.)

उर्जा मंत्री  तोमर मकरोनिया स्थित श्रम कल्याण केन्द्र पहुंचे

क्षेत्रीय मुख्य अभियंता कार्यालय का निरीक्षण किया

सागर-

ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर म.प्र.पूर्व क्षेत्र वि.वि.कं.लिमि. सागर के मकरोनिया स्थित श्रम कल्याण केन्द्र में पहुंचे। जहां पर महिलाओं का सम्मान किया एवं छोटे बच्चों के साथ हर्षोल्लास के साथ हिस्सा लिया। ऊर्जा मंत्री ने क्षेत्रीय कार्यालय मुख्य अभियंता, सागर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री  तोमर ने आई.एस.ओ. प्रमाणीकृत क्षेत्रीय कार्यालय की साफ सफाई की तारीफ कीएवं  के.एल.वर्मा मुख्य अभियंता को आई.एस.ओ. प्रमाणपत्र प्रदान किया।  कार्यों को मार्गदर्शन प्रदान करने वाले मुख्य अभियंता  के.एल.वर्मा की कार्यों की प्रशंसा की।

 इसी कार्यालय को मॉडल मानकर मध्य प्रदेश के अन्य कार्यालयों को भी ऐसा ही स्वरूप दिये जाने हेतु प्रयास किया जावेगा । माह मार्च 2021 में सागर क्षेत्र द्वारा निम्नदाब उपभोक्ताओं से रुपये 100 करोड़ का राजस्व संग्रहण करने एवं  ऊर्जा मंत्री के सागर प्रवास के सभी कार्यकम सफल होने पर  के.एल.वर्मा मुख्य अभियंता द्वारा सागर क्षेत्र के सभी अधिकारियों ध् कर्मचारियों को बधाई दी गई।

 इस कार्यक्रम में एसई  वाय के सिंघई ,  एम के चैधरी,  भीकमसिंह अति . मुख्य अभियंता ,  डीएस राठी ,  सुनील सिन्हा ,  बलराम बारिया  जीतेन्द्र तन्तुवाय ,  वीपी सिंह ,  आरके अरजरिया ,  अवनीश जारोलिया ,  आर आर पाराशर  किशोरीलाल रैकवार  पवन रावत सहित पूरा विद्युत मण्डल स्टाफ मौजूद रहा है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here