कलेक्टर ने पुलिस अधीक्षक के साथ पुलिस आइसोलेशन सेंटर का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने पुलिस अधीक्षक के साथ पुलिस आइसोलेशन सेंटर का किया निरीक्षण

सागर –

कलेक्टर दीपक सिंह ने पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह के साथ पुलिस अस्पताल में बनाए गए पुलिस आइसोलेशन सेंटर का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुरेश बोद्ध,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाहा सहित डॉक्टर एवं पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

पुलिस आइसोलेशन सेंटर के निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह ने बताया कि यहां समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है साथ ही 24 घंटे डॉक्टरों एवं पैरामेडिकल स्टाफ उपलब्ध कराया गया है। जो आइसोलेशन में आने बाले  व्यक्तियों का सतत परीक्षण करेंगे।

कलेक्टर दीपक सिंह ने पुलिस आइसोलेशन वार्ड में समस्त आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here