कोरोना संक्रमण वायरस के बढ़ते खतरे को रोकने हेतु मेरा मास्क मेरी सुरक्षा अभियान के अंतर्गत प्रातः 11 बजे राधा टाकीज तिराहे पर

0
53

कोरोना संक्रमण वायरस के बढ़ते खतरे को रोकने हेतु  मेरा मास्क मेरी सुरक्षा अभियान के अंतर्गत प्रातः 11 बजे राधा टाकीज तिराहे पर

कलेक्टर, निगमायुक्त सहित अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकां ने सायरन बजते ही मास्क लगाने का दिया संदेशः

सागर-

प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण वायरस की रोकथाम एवं संक्रमण के खतरे से आम नागरिकों को जागरूक करते हुये सावधानी बरतने हेतु शासन के निर्देशानुसार प्रारंभ किये गये ‘‘ मेरा मास्क मेरी सुरक्षा ’’ अभियान के अंतर्गत प्रातः 11 बजे राधा टाकीज तिराहे पर कलेक्टर दीपकसिंह, निगमायुक्त आर.पी.अहिरवार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रमसिंह कुशवाहा, सिटी मजिस्ट्रेट सी.एल.वर्मा, एम.डी.एम.पवन बारिया, सी.एस.पी.प्रजापति, उपायुक्त डॉ.प्रणय कमल खरे के अलावा अन्य अधिकारियों एवं नागरिकों ने प्रातः 11 बजे जैसे ही सायरन बजना प्रारंभ हुआ वैसे ही सभी ने 2 मिनिट तक अपने स्थान पर खड़े रहकर आम नागरिकों को मास्क लगाने के प्रति जागरूकता रखते हुये आवश्यक रूप से मास्क लगाने का संदेश दिया।

तत्पश्चात् कलेक्टर दीपकसिंह ने निगमायुक्त आर.पी.अहिरवार एवं अन्य अधिकारियों के साथ सब्जी मंडी का निरीक्षण कर वहॉ बिना मास्क लगाये फल बेचने वालों को मास्क वितरित किये और उन्हें हिदायत दी कि वह अपनी सब्जी फल की दुकान के सामने पतली प्लास्टिक शीट लगाये साथ दुकान के सामने सोशल डिस्टेसिंग बनाये रखने हेतु गोला बनाये और दुकानों पर बिना मास्क लगाये आने वाले ग्राहकों को मास्क लगाने हेतु प्रेरित करे और मास्क लगवाये।

 

कोलेंटाइन सेंटर बीड़ी अस्पताल में आवश्यक सुविधाएं कराई जाएं सुनिश्चित कलेक्टर दीपक सिंह

 

 कलेक्टर दीपकसिंह ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम प्रशासन के अधिकारियों के साथ केन्द्रीय बीड़ी अस्पताल पहुॅचकर वहॉ का निरीक्षण किया जहॉ पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी कोरंनटाईन सेंटर बनाया गया है, उसकी व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये कि आज ही इस स्थल की आवश्यक रूप से सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पानी, पलंग, चद्दर, गद्दे आदि के साथ पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी आवश्यकता अनुसार सी.सी.टी.व्ही.कैमरे लगाने, कमरों में टी.वी.लगाने के साथ ही जो भी आवश्यक कार्य हो उनको तुरंत पूर्ण किया जाय ताकि कल से ही संक्रमित मरीजो को कोराइंटाईन हेतु भेजा जा सकें। कलेक्टर दीपक सिंह ने निर्देश दिए कि क्वॉरेंटाइन सेंटर पर डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी शिफ्ट वाइज लगाई जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here