सागर विधायक शैलेन्द्र जैन ने बाघराज वार्ड में किया संजीवनी क्लीनिक का शुभारंभ

सागर विधायक शैलेन्द्र जैन ने बाघराज वार्ड में किया संजीवनी क्लीनिक का शुभारंभ

क्षेत्र के लिए वरदान सिद्ध होगी संजीवनी क्लीनिक- शैलेन्द्र जैन

सागर-

विधायक शैलेन्द्र जैन ने बुधवार को सागर शहर के दूसरे संजीवनी क्लीनिक का शुभारंभ किया। उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व, विधायक शैलेन्द्र जैन द्वारा शहर के अनुसूचित जाति बाहुल्य संत रविदास वार्ड में संजीवनी क्लीनिक का शुभारंभ किया गया था। आज शहर के बाघराज वार्ड स्थित छत्रसाल नगर में सर्व सुविधायुक्त संजीवनी क्लीनिक का शुभारंभ विधायक द्वारा किया गया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा हमारी मध्यप्रदेश सरकार अंत्योदय की अवधारणा को मूर्त रूप प्रदान करते हुए अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना चाहती है। इसी दिशा में हमने शहर की गरीब बस्तियों में स्वास्थ सुविधाओं के विस्तार के लिए संजीवनी क्लीनिक खोलने का संकल्प लिया है। हम शहर में 5 स्थानों पर संजीवनी खोलेंगे जो अलग-अलग पिछडे हुए क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार का कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि यह संजीवनी क्लीनिक क्षेत्र के लोगों के लिए एक सर्व सुविधायुक्त चिकित्सालय का काम करेगी। इसमें आठ प्रकार की जांच की जाएंगी। जिनमें मलेरिया, हीमोग्लोबिन, प्रेगनेंसी टेस्ट, यूरिन एलुमिनियम, शुगर, एचआईवी, विडाल और कोविड-19 की जांच भी की जाएगी। इसके अतिरिक्त अन्य जांचों के लिए आप इसी क्लीनिक में अपना सैंपल देकर 24 घंटे के बाद अपने सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा हम गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीजों को रेफर करने की सुविधा भी यहां उपलब्ध कराएंगे। यहां पर सप्ताह में 3 दिन मरीजों की संख्या के आधार पर महिला रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, एमडी मेडिसिन चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे। लोगों की जांचें उपरांत निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराइए जायेगी। विधायक जैन ने कहा कि आज का दिन क्षेत्र के लोगों के लिए दीपावली से कम नहीं है। इस क्षेत्र में लगभग 1200 परिवार छत्रसाल नगर में निवास करते हैं। इसके अंदर बीडी कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र के लोग भी संजीवनी क्लीनिक से प्रभावित होंगे। पहले यहा के लोगों को अपनी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए जिला चिकित्सालय, बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज तक जाना पडता था। अब यह आपके दरवाजे पर हैं, जो उपचार यहां वहां पर आपको प्राप्त होता है, वही उपचार आपको यहां पर प्राप्त होगा। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष मनीष चैबे ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से मस्तराम घोषी, यश अग्रवाल, राजकुमार पटेल, हेमंत यादव, डॉक्टर शाक्य, डॉक्टर सुनील जैन, डॉ विपिन खटीक, डॉ आशीष पटेल, गोलू घोषी, रामेश्वर चैबे, सुनील भदोरिया, विशाल खरे, मोहन पटेल, गोलू कोरी, राहुल नामदेव सहित स्थानीय व्यक्ति उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here