बाजार में हाथ ठेला वाले फेरी लगाकर बेचे सामान- निगम कमिश्नर

निगमायुक्त के निर्देश हाथ ठेला पर सामग्री बेचने वाले दुकानदार एक स्थान पर खड़े न होकर घूम-घूम कर सामग्री का विक्रय करें ताकि यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो

सागर| नगर निगम आयुक्त आर.पी.अहिरवार द्वारा शहर में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुये दुकानदारों, हाथ ठेला पर फल, गन्ने का रस आदि बेचने वाले दुकानदारों द्वारा ग्राहकों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने और रोड़ किनारे ठेला रखकर सामग्री बेचने वालों के कारण यातायात में होने वाली असुविधा को देखते हुये निगमायुक्त के निर्देशानुसार उपायुक्त प्रणय कमल खरे ने शहर के मुख्य बाजार कटरा एवं सिविल लाईन क्षेत्र में रोड़ किनारे सामान बेचने वाले दुकानदारों को समझाइस दी है कि वे एक स्थान पर खडे होकर सामग्री का विक्रय न करते हुये घूम-घूम कर सामग्री का विक्रय करें ताकि यातायात में बाधा न बने साथ ही हर दुकानदार आवश्यक रूप से मास्क लगाये और ग्राहकों के बीच सोशल डिस्टेंस के बीच बनाये रखने के लिये उन्हें प्रेरित करें।
निरीक्षण के दौरान हाथ ठेला पर सामग्री विक्रय करने वालो को हिदायत दी है कि वह दुकान से निकलने वाले कचरे को डस्टबिन में इक्ठ्ठा करें और उसे बाद में कचरा गाड़ी में डाले क्योंकि देखने मे आता है कि गन्ना का रस विक्रय करने वाले दुकानदार गन्ने के छिलके रोड पर फेंक देते है जिससे गंदगी फैलती है इसलिये उन्हें समझाईस दी है कि वह गन्ने का रस निकालने के पश्चात् उसके छिलके डस्टबिन में एकत्रित करें और उसे कचरा गाड़ी में ही डाले

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here